डॉक्टर वरन्या ने अपने पोस्ट में लिखा कि काम पर पहला दिन सभी के लिए भी उसके काफी खास होता है। उनके लिए भी रहेगा। वरन्या ने लिखा कि वो डॉक्टर हैं और राजाविथी अस्पताल में उनका पहला दिन था। वो काम समाप्त करके घर निकल रही थीं, इतने में ही एक महिला कान में दर्द और खुजली की परेशानी लेकर आई।
उन्हें अंदेशा हुआ कि महिला के कान में कोई कीड़ा हो सकता है। कान का ओटोस्कॉप किया गया। (ओटोस्कॉप में एक मशीन के जरिए कान के अंदरुनी हिस्से को देखा जा सकता है।) देखने पर पता चला कि महिला के कान में कोई कीड़ा रेंग रहा है। कीड़ा खुद बाहर निकल सके, इसलिए कान में एंटिबायोटिक दवा डाली गई। मगर ऐसा करने से काम बना नहीं।
इसके बाद कान में चिमटी डालकर कीड़े को बाहर निकाला गया जिसे देखकर डॉक्टर दंग रह गए, क्योंकि महिला के कान में कोई कीड़ा नहीं बल्कि एक छोटी सी छिपकली थी। थाईलैंड में इस प्रकार की छिपकली को जिंग जोक कहा जाता है। डॉक्टर ने अपने फेसबुक पोस्ट में ये भी बताया कि महिला और उसका कान पूरी तरह सुरक्षित है और वो डॉक्टर्स की निगरानी में है। और इस घटना को शेयर करने वाली 25 वर्ष की डॉक्टर वरन्या ने ये फेसबुक पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं।