सगे भाई ने बहन को दो साल बनाए रखा था कैदी, 4 दिन में खाने को मिलता ब्रेड का एक टुकड़ा


इस घटना ने रिश्‍तों पर से भी विश्‍वास उठा दिया है।  आज हम एक ऐसी घटना के संबंध में बात करने वाले है जिसे सुन कर कोई भी रिश्‍तों पर जल्‍द विश्‍वास नही करेगा। इस घटना के अनुसार एक भाई ने अपनी ही बहन को 2 वर्ष तक बंदी बनाकर रखा और 4 दिन में एक ब्रेड का टुकड़ा खाने को देता था। आइए जाने आखिर पूरा मामला क्‍या है?

यह घटना दिल्‍ली के रोहिणी के एक घर की है जहां से 50 वर्ष की एक महिला को कुछ महीने पहले दिल्‍ली महिला आयोग ने बचाया। जानकारी के मुताबिक महिला हेल्‍प लाइन नम्‍बर पर फोन आया था। जिसमें महिला के कैद होने की जानकारी दी गई थी। जिससे टीम वहां पंहुच कर उस महिला को बचाया।
महिला की हालत काफी गंभीर थी, कई दिनों से भूखी होने की वजह से उसकी हड्डिया दिखने लगी थी। उस महिला को ऐसी जगह रखा गया था जहां पर न कोई कमरा था और न हि शौचालय, उसे छत पर रखा गया था जहां पर मलमूत्र के ढेर लगे हुये थे, महिला ने बताया कि उसे 4 दिन में एक बार एक ब्रेड का टुकड़ा खाने के लिये दिया जाता था।

फिलहाल उस महिला को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस महिला के संबंध में महिला आयोग की अध्‍यख स्‍वाती मालिवान ने कहा कि इस महिला के साथ जो हुआ वह सोच कर भी हैरानी हो रही है क्‍योंकि 50 वर्ष की उम्र में 90 से अधिक की लगने लगी है। उसकी भुख मरी से ऐसी हालत हुई है। साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर कुछ ऐसी घटना किसी को भी संज्ञान में आती है तो बिना देरी किये हुये संबंधित विभाग को सूचित करें ताकि ऐसी घटनायें दोहरायी न जा सके।
सगे भाई ने बहन को दो साल बनाए रखा था कैदी, 4 दिन में खाने को मिलता ब्रेड का एक टुकड़ा सगे भाई ने बहन को दो साल बनाए रखा था कैदी, 4 दिन में खाने को मिलता ब्रेड का एक टुकड़ा Reviewed by Hindi khabar on December 13, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.