02- कासू-मारजू चीज़
Third party image reference
इटली में कासू मारजू नाम का ये पनीर बेहद मशहूर है। लेकिन गारंटी है कि इसको देखकर आपका जी खराब हो जाएगा। दरअसल, जब इस पनीर को तैयार किया जाता है तो इसमें लार्वा को भी मिलाया जाता है। ये कीड़े इस पनीर को इतना मुलायम बना देते हैं कि वो बीच से क्रीम जैसा हो जाता है। इससे ये पनीर काफी स्वादिष्ट भी हो जाता है। हालांकि अगर इसे खाते समय ध्यान ना रखा जाए तो ये कीड़े जैसे दिखने वाले लार्वा 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं। इसलिए इटली के लोग इस पनीर को खाते समय इन कीड़ों को पकड़ लेते हैं। वहीं अगर पनीर के अंदर कीड़े मर जाएं तो फिर इसे खाना बेहद खतरनाक हो जाता है। ऐसे पनीर को खाने से उल्टी, डायरिया और पेट से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियां होने का खतरा पैदा हो जाता है।
03- रूबाब
Third party image reference
रूबाब कई प्रकार के ब्रिटिश पकवानों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके साथ लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में अधिक मात्रा में पहुंचने पर गुर्दे में पथरी बना देता है। हालांकि इस बात पर अभी भी लोगों के बीच मतभेद है कि आखिर ये कितना ज़हरीला हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि रुबाब में भी ये खतरनाक एसिड मौजूद होता है। जबकि कुछ लोग कहते हैं कि एसिड सिर्फ इसकी पत्तियों में होता है।
04- लाल सोयाबीन
Third party image reference
आमतौर पर लोगों का मानना है कि बीन्स खाने से शरीर को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचता है। लेकिन लाल सोयाबीन इस धारणा के ठीक उलट है। इस बीन में एक विशेष प्रकार का वसा होता है जिसे पचाना शरीर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। अगर किन्हीं कारणों से शरीर इस वसा को ना पचा पाए तो उल्टियां और पेट दर्द भी हो जाता है। यही वजह है कि लाल सोयाबीन या सोयाबीन को खाने से से पहले 12 घंटों तक पानी में डुबोकर रखना चाहिए और फिर उबालकर खाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।
05- जायफल
Third party image reference
जायफल तो भारत में भी कई पकवानों में प्रयोग होता है। ये फल इंडोनेशिया में पैदा होता है। हालांकि बहुत ज़्यादा मात्रा में जायफल खा लेने से कई प्रकार की दिक्कतें जैसे जी मिचलाना, मानसिक दौरे, सांस में दिक्कत और दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
दुनिया के 5 सबसे ज़हरीले खाने जो ले सकते हैं किसी की भी जान, लेकिन फिर भी खाते हैं लोग
Reviewed by Hindi khabar
on
December 05, 2019
Rating:



