इन 6 जोड़ियों को फिल्म में एक साथ देखने के लिए तरस गई आँखें, क्या कभी पूरा होगा सपना?


Third party image reference
फिल्मों में जोड़ियाँ होती हैं तो बहुत मजा आता हैं. फिर ये दो दोस्तों की जोड़ी हो या प्रेमी प्रेमिका की जोड़ी हो. जब किसी भी फिल्म में दो बेहतरीन और फेमस सितारें साथ में काम करते हैं तो उसका मजा और वेल्यु अपने आप ही बढ़ जाता हैं. हालाँकि इंडस्ट्री में सालों काम करने के बावजूद कुछ जोड़ियाँ ऐसी हैं जिन्हें साथ में देखने के लिए दर्शकों की आँखें तरस गई हैं. ऐसे में वे बस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि काश भविष्य में कुछ ऐसा हो जाए कि हम इन दो फेवरेट सितारों को एक साथ एक फिल्म में देख सके.

1. सलमान खान और जूही चावला


Third party image reference
जहाँ जूही 90 के दशक में पॉपुलर अभिनेत्री हुआ करती थी तो वहीं सलमान आज तक फिल्मों में लीड एक्टर बने फिर रहे हैं. ये दोनों ही सितारों का अपना एक अलग रुतबा और स्टाइल हैं. हालाँकि इतने समयसे फिल्म इंडस्ट्री में साथ होने के बावजूद दोनों ने कभी एक साथ फिल्म में काम नहीं किया. यदि ऐसा होता हैं तो दोनों की जोड़ी बड़ी दिलचस्प होगी.

2. आमिर खान और श्रीदेवी


Third party image reference
आमिर खान और श्रीदेवी दोनों ही ऐसे कलार हैं जिन्होंने अपने करियर में ऊँचाइयों को छुआ हैं. इन दोनों ही कलाकारों की एक्टिंग में बहुत दम हैं. ये कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में थे. हालाँकि इसके बावजूद दर्शकों को दोनों की जोड़ी किसी फिल्म में नहीं दिखाई दी. अफ़सोस की श्रीदेवी के ना होने की वजह से सपना पूरा नहीं हो सकेगा.

3. अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी


Third party image reference
जहाँ एक तरफ अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता हैं तो वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की इमेज एक बिंदास गर्ल वाली हैं. ये दोनों ही कॉमेडी करने में उस्ताद हैं. हमेशा लाइफ में मस्त होकर रहते हैं. हालाँकि अभी तक दर्शकों को इनकी जोड़ी साथ में धमाल करते हुए नहीं दिखी. हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में ऐसा जरूर हो.

4. आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन


Third party image reference
बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने सलमान और शाहरुख़ के साथ तो फ़िल्में की हैं लेकिन आमिर खान के साथ अब तक वो किसी फिल्म में जोड़ी बना नहीं आई. ऐसे में लोगो को इन दोनों की जुगलबंदी का भी बेसब्री से इंतज़ार हैं.

5. शाहरुख़ खान और आमिर खान


Third party image reference
सिर्फ अभिनेता और अभिनेत्री ही नहीं बल्कि दो हीरो की जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट होती हैं. जैसे अमिताभ धर्मेंद्र जय वीरू बने और शाहरुख़ सलमान करण अर्जुन बने थे. हालाँकि बॉलीवुड के टॉप 3 खान में से शाहरुख़ और आमिर ने साथ में किसी भी फिल्म में अब तक काम नहीं किया हैं. यदि ऐसा होता हैं तो यक़ीनन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड्स टूट जाएंगे.

6. माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी


Third party image reference
माधुरी और श्रीदेवी दोनों ही बेहतरीन डांसर और अदाकारा हैं. इन दोनों का स्टारडम बराबरी का हैं. दिखने में भी दोनों बला की खुबसूरत हैं. हालाँकि इन दो बेहतरीन एक्ट्रेस को हम अज तक एक साथ नहीं देख पाए. अब श्रीदेवी के जाने की वजह से ऐसा होना भी मुमकिन नहीं हैं.
वैसे आप इनमे से किसकी जोड़ी को सबसे ज्यादा देखना पसंद करेंगे?
इन 6 जोड़ियों को फिल्म में एक साथ देखने के लिए तरस गई आँखें, क्या कभी पूरा होगा सपना? इन 6 जोड़ियों को फिल्म में एक साथ देखने के लिए तरस गई आँखें, क्या कभी पूरा होगा सपना? Reviewed by Hindi khabar on December 16, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.