बॉलीवुड में एक बार फिर आई शोक की लहर, इस अभिनेत्री की माँ का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड में इन दिनों काफी शोक की लहरे आ रही है। पिछले कुछ दिन पहले ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया। और अब एक बार फिर बॉलीवुड में शोक की लहर आ गई है अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी का 22 नवंबर को निधन हो गया। शौकत कैफी के इंतकाल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इनके निधन के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई में हाल में प्रार्थना सभी रखी। जहां सिनेमा जगत की कई मशहुर हस्तियां पहुँची।

Third party image reference
शबाना की माँ का 90 साल की उम्र में हुआ निधन
शौकत कैफी की पहचान मशहूर शायर, लेखक व गीतकार कैफी आजमी की पत्नी के तौर पर भी होती है। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, इसी बीमारी के चलते जुहू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल के समय उनकी बेटी शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं।

Third party image reference
जावेद अख्तर और शबाना ने शौकत के निधन के बाद एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसमें शामिल होने कई मशहुर हस्तियां वहां पहुँची। तस्वीरों में आप देख सकते है। कि शंकर महादेवन अपनी पत्नी के साथ वहां पहुँचे, और तब्बू, भी नजर आई उनके अलावा वहां अभिनेत्री वहीदा रहमान, काजोल, तनीषा मुखर्जी,आमिर खान, अनिल कपूर, राकेश रौशन, जितेंद्र, बोनी कपूर,नेहा धूपिया, नीना गुप्ता, डेविड धवन के अलावा आशुतोष गोवरिकर भी पहुंचे।

Third party image reference
खबर पसंद आए तो लाइक करें साथ ही दिलचस्प खबरों के लिए फॉलो करते रहे धन्यवाद।
बॉलीवुड में एक बार फिर आई शोक की लहर, इस अभिनेत्री की माँ का 90 साल की उम्र में हुआ निधन बॉलीवुड में एक बार फिर आई शोक की लहर, इस अभिनेत्री की माँ का 90 साल की उम्र में हुआ निधन Reviewed by Hindi khabar on December 07, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.