Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में आया बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा नहीं इस कंटेस्टेंट को छोड़ना पड़ा घर


Third party image reference
बिग बॉस सीजन 13 को शुरू हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया हैं. इस बार शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देबोलीना भट्टाचार्जी, माहिरा शर्मा जैसे जाने-माने सितारे आये हैं. वहीं, कुछ दिनों पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी घर में एंट्री हुई थी जिसमें हिमांशी खुराना, हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक, विशाल सिंह आदित्य, खेसारी लाल, शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला, मधुरिमा तुली और अरहान खान जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे. हालांकि, इनमें से कुछ घर से बेघर हो चुके हैं और कुछ अभी भी शो में बरक़रार हैं.

Third party image reference
बता दें, इस बार बिग बॉस को हर सीजन के मुकाबले जयादा टीआरपी मिली है, जिसके चलते शो को 5 हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. इस बात का खुलासा खुद बिग बॉस ने आधी रात को कंटेस्टेंट को गार्डन एरिया में बुलाकर किया. जहां कुछ कंटेस्टेंट ये जानकर बेहद खुश हुए कि इस बार का सीजन बाकी सब सीजन से हिट है वहीं कुछ ऐसे भी थे जो शो बढ़ाने की बात सुनकर निराश हो गए.
बिग बॉस इस बार सीजन को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई थी. चूंकि, अब शो की अवधि बढ़ा दी गयी है, ऐसे में कुछ और कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में प्रवेश हुए. हाल ही में आपने देखा होगा कि शो में तीन कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली और अरहान खान की एंट्री हुई है.

मधुरिमा तुली हुई घर से बेघर


Third party image reference
पिछले हफ्ते वीकेंड के वार में हिमांशी खुराना को घर छोड़कर जाना पड़ा. वहीं, इस हफ्ते दिखाया गया कि वीकेंड के वार में मधुरिमा तुली बाहर हो गयी हैं. हालांकि, अब तक कोई भी कंटेस्टेंट को इस बात पर यकीन नहीं कर रहा है की मधुरिमा घर से बहार हो गई हैं, क्योंकि अक्सर कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर शनिवार को नहीं बल्कि रविवार को होता है. ऐसे में आज के एपिसोड में पता चल जाएगा कि मधुरिमा वाकई में घर से बाहर हुई हैं या नहीं.

क्या शहनाज़ भी हुईं बेघर?


Third party image reference

Third party image reference
बता दें, एपिसोड खत्म होने के बाद प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान शहनाज़ से कहते हैं कि, “आप भी बेघर हो गयी हैं”. इसके बाद तुरंत बिग बॉस का मुख्य दरवाजा खुल जाता है. यह सुनकर ही शहनाज़ जोर-जोर से रोने लगती हैं और कहती हैं कि कुछ दिन एंटरटेन नहीं किया तो घर से बाहर निकाल दिया. प्रोमो देखकर तो यही लगता है कि डबल एलिमिनेशन हुआ है और मधुरिमा के साथ शहनाज़ भी निकल गयी हैं. यदि आपको भी ऐसा ही लग रहा है तो थोड़ा थम जाइये.

यह कंटेस्टेंट जाएगा बाहर


Third party image reference
आपको बता दें सच कुछ और ही है और इस सच का खुलासा ‘बिग बॉस’ से जुडी अंदर की खबर देने वाले ‘द खबरी’ ने किया है. ‘द खबरी’ की मानें तो घर से शहनाज़ या मधुरिमा नहीं बल्कि हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हुए हैं. सलमान मधुरिमा और शहनाज़ के साथ केवल मजाक कर रहे थे. हालांकि, इस खबर की पुष्टि न्यूज़ट्रेंड नहीं करता है. लेकिन एक बात तो तय है कि सलमान के इस माजक ने घरवालों को परेशान जरूर कर दिया था.
अब देखना होगा कि यदि सच में ऐसा होता है तो घरवालों का रिएक्शन क्या होता है. क्योंकि हिंदुस्तानी भाऊ को घर में आये हुए काफी समय बीत चुका है और वह कंटेस्टेंट के अलावा दर्शकों के भी फेवरेट हो गए थे. हाल ही के कुछ एपिसोड्स में दिखाया गया था कि वह अपने बेटे आदित्य को बहुत मिस कर रहे थे और बार-बार बिग बॉस से गुजारिश कर रहे थे कि वह उनके बेटे की एक तस्वीर भिजवा दें.
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें.
Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में आया बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा नहीं इस कंटेस्टेंट को छोड़ना पड़ा घर Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में आया बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा नहीं इस कंटेस्टेंट को छोड़ना पड़ा घर Reviewed by Hindi khabar on December 16, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.