ये अजीबो-गरीब काम करने वाले आपको सिर्फ भारत में ही मिल सकते हैं, नहीं होती किसी डिग्री की जरुरत

अजीबो-गरीब काम, ये अजीबो-गरीब काम करने वाले आपको सिर्फ भारत में ही मिल सकते हैं, नहीं होती किसी डिग्री की जरुरत
नई दिल्ली: भारत एक बहुत बड़ा और विवधता से भरा हुआ देश है। ये देश पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति और परम्परा के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में ये देश अजीबो-गरीब काम और जुगाड़ के लिए भी मशहूर है। जी हाँ भारतियों का जुगाड़ देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी शर्मा जाते हैं। भले ही आपको इस बात पर यकीन ना हो लेकिन यही सच है। भारतियों का दिमाग पूरी दुनिया के सबसे बेहतरीन दिमागों में से एक है। यहां के लोग ना केवल बुद्धिमान होते हैं बल्कि मेहनती भी होते हैं।

सपने में भी नहीं सोचा होगा इन कामों के बारे में:

भारत एक विकासशील देश है। इसलिए यहाँ के लोगों के लिए पैसा सबसे महत्वपूर्ण चीज है। वैसे तो हर व्यक्ति के जीवन में पैसे की बहुत ज्यादा अहमियत होती है लेकिन जिसके पास नहीं होता है, उसे इसकी अहमियत कुछ ज्यादा ही होती है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि वह बहुत ज्यादा अमीर हो लेकिन ऐसा संभव नहीं है। पैसे कमाने के चक्कर में लोग तरह-तरह के काम करने लगते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी काम होते हैं, जिसके बारे में अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

इन्ही वजहों से भारत को जाना जाता है पूरी दुनिया में:

क्या आपने यह कभी सोचा है कि कान का मेल साफ़ करके भी पैसे कमाया जा सकता है? जी हाँ भारत में लोग कान का मेल साफ़ करके भी पैसे कमाते हैं। क्या अपने ये भी कभी सोचा है कि किसी की मृत्यु हो जाने पर रोने के भी पैसे मिल सकते हैं? ये भी काम सिर्फ भारत में ही होता है। ऐसे ही नहीं भारत को पूरी दुनिया में जाना जाता है। आज हम आपको भारत में किये जानें वाले कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको दुनिया के किसी देश में देखने को नहीं मिलेंगे।

केवल भारत में ही होते हैं ये अजीबो-गरीब काम :

*- कान का मैल साफ़ करना:

भारत में लगभग हर जगह आपको कान का मेल साफ़ करने वाले लोग दिख जायेंगे। ये अपने साथ एक झोला लेकर चलते हैं और उसमें कुछ जरुरी सामान रखते हैं। जैसे ही किसी को जरुरत होती है वह अपने कान का मेल इनसे साफ करवा लेता है। इसके लिए ये 10-20 रूपये लेते हैं।

*- किराए पर रोने का काम:

भारत में कैसी ऐसे राज्य हैं जहाँ किसी की मौत के बाद रोने के लिए भाड़े पर महिलाएं बुलाई जाती हैं। इन महिलाओं को रुदाली कहा जाता है। आपको बता दें राजस्थान राज्य में यह प्रथा आज भी कायम है।

*- दांत का दर्द दूर करने वाले हकीम:

अक्सर भारत के हर राज्य में आपको सड़क किनारे ऐसे हकीम देखने को मिल जायेंगे जो केवल दो मिनट में दांत का दर्द दूर करने का दावा करते हैं। ये लोग दावा ही नहीं करते हैं बल्कि दो मिनट में दांत का दर्द ठीक भी कर देते हैं। इन लोगों को पास इसकी कोई डिग्री भी नहीं होती है।

*- वंशावली का काम:

यह काम भी ऐसा है जो आपको दुनिया के किसी अन्य देश में देखने को नहीं मिल सकता है। ये सिर्फ भारत में ही होता है। वंशावली वे लोग होते हैं जो पूर्वजों का लेखा-जोखा रखते हैं। अगर आपको अपने पूर्वजों से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप इनके पास जा सकते हैं।

*- ह्यूमन स्केयर क्रो:

खेतों में अक्सर फसलों को चिड़ियों से बचाने के लिए स्केयर क्रो लगाया जाता है, लेकिन भारत में इसकी जगह लोगों को ही खड़ा कर दिया जाता है। कई ऐसी जगहें हैं जहाँ इस काम को करने के लिए पैसे दिए जाते हैं।
ये अजीबो-गरीब काम करने वाले आपको सिर्फ भारत में ही मिल सकते हैं, नहीं होती किसी डिग्री की जरुरत ये अजीबो-गरीब काम करने वाले आपको सिर्फ भारत में ही मिल सकते हैं, नहीं होती किसी डिग्री की जरुरत Reviewed by Hindi khabar on December 05, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.