अक्सर आपने देखा होगा की लोगों के शरीर में समय के साथ साथ कई तरह के अजीब से निशान उभर आते है जिनके बारे में हमे कोई भी जानकारी नहीं होती। कभी ऐसा भी होता है की किसी तरह की चोट की वजह से भी ऐसे निशान बन जाते है। मगर आपको बताना चाहेंगे की अगर आपके नाखून पर कुछ इस तरह का निशान है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
हाल ही में फेसबुक पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक पोस्ट के जरिए एक महिला ने लोगों को जागुरुक करने की कोशिश की थी। असल में इस निशान के बारे में पार्लर में काम करने वाली एक स्टाफ ने महिला को जो जानकारी दी उसे सुनने के बाद महिला के पैरो तले जमीन ही ख़िसक गई। उस स्टाफ ने जानकरी दी की यह एक कैंसर का रूप हैं जिसके बाद तो महिला काफी सदमे में है। बताया जा रहा है की लिसा हैरिसन विलियम्स नाम की यह महिला एक पार्लर में मैनीक्योर करवाने पहुँची थी।
इस दौरान उसके नाखून के ऊपर एक काले रंग का लकीर जैसा निशान बना हुआ था जिसके लिए महिला ने पार्लर स्टाफ को कहा की उसके नाखून पर कोई डार्क कलर का नेल पेंट लगा दे ताकि यह निशान छिप जाए। मगर पार्लर स्टाफ ने लिसा को इस निशान से संबन्धित एक ऐसी बात बताई जिसके बाद महिला घबरा गयी और फिर तुरन्त ही वह डॉक्टर के पास पहुंच गई। आपको बता दे की पार्लर वाली ने इससे पहले भी कुछ क्लाइंट्स के नाखूनों पर ठीक ऐसे ही निशान देखे थे।
असल में यह निशान किसी और वजह से नहीं था बल्कि यह कैंसर का लक्षण था। पार्लर स्टाफ की बात को गंभीरता से लेते हुए महिला अगले ही दिन डॉक्टर से मिलकर सारी बातें बतायी जिसके बाद जाँच में पता चला की वाकई में लिसा को सब्युन्ग्यल मेलेनोमा नाम का कैंसर था। बता दे की यह एक प्रकार का स्किन कैंसर है जिसे अगर समय रहते नही पहचाना गया तो जान भी जा सकती है। बताया जाता है की यह किसी तरह की चोट लगने के जख्मों के कारण हो सकता हैं, नाखून कमजोर होकर टूटना इस कैंसर के लक्षण है।
महिला के नाखून पर था ऐसा निशान, डॉक्टर ने बताई ऐसी बात, सुनकर रह गई हैरान
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: