कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सा होता है.मगर जब बात सेहत से जुडी हो तो एक बार सोचने पर इन्सान मजबूर हो जाता है. आजकल इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते जिसका खामियाजा हमे बाद में भुगतना पड़ता है.
बताते चले गर्मी के मौसम शुरू हो गया है। नाक से रक्तस्राव होना, नकसीर फूटने के रूप में भी जाना जाता है, जो अनायास हो सकता है और एक आम शिकायत है। नाक से रक्त उस परिस्थिति में आता है, जब नाक की अंदरूनी परत चोटिल हो या सूखी हो। जिसके परिणामस्वरूप नाक की छोटी रक्त वाहिकाओं में से रक्तस्राव प्रारंभ हो जाता है। नाक से खून आना 3 से 10 साल के बच्चों के बीच बहुत आम बात होती है।अगर चोट लगने के बाद नाक से खून आने की समस्या 10 मिनट से ज्यादा समय तक रहती है और हर दूसरे दिन ऐसी समस्या होती है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नाक से खून आने की इस समस्या को नकसीर कहते हैं।
नकसीर के हैं कई कारण
शुष्क हवा
नकसीर के सबसे सामान्य कारणों में से एक शुष्क हवा है। अगर आप शुष्क जलवायु में रहने वाले हैं और केंद्रीय हीटिंग सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको नकसीर का खतरा हो सकता है। गर्मी के कारण खून की ये नलियां फैल जाती हैं। इसके अलावा, नाक को सूखेपन से बचाने के लिए हाइड्रेटेड रहने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीने की जरूरत होती है।

नाक में उंगली डालना
बच्चों में नाक से खून आने का सबसे आम कारण है नाक में बार-बार उंगली डालना। रक्त वाहिकाएं जो नाक की झिल्ली का सामने का हिस्सा है, उसमें से सबसे जल्दी खून बहने लगता है। बच्चों में लगातार नकसीर की समस्या खून विकार जैसे हीमोफीलिया का संकेत हो सकता है।

साइनस
साइनसाइटिस, साइनस की सूजन है, जो नाक की झिल्ली में सूखापन लाकर नकसीर पैदा कर देती है। यह समस्या वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है। साइनसाइटिस की समस्या ऐलर्जी या पर्यावरण में मौजूद धूल-मिट्टी से और बढ़ जाती है।

जुकाम
नाक से खून आने के कई कारणों में से सर्दी जुकाम भी एक आम कारण है। कोल्ड नाक की परत में जलन पैदा कर नकसीर की आशंका को काफी हद तक बढ़ा देता है। शुष्क सर्द हवा के साथ नाक की परत में जलन नकसीर के लिए आदर्श स्थिति बनाता है। जुकाम होने पर नाक के नर्म टिशू के साथ जबरदस्ती न करें बल्कि इसे धीरे से साफ करें।

अलर्ट ! मामूली नहीं है नाक से खून आना, हो सकती है ये खरतनाक बीमारी
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: