वैसे तो हिंदू धर्म में आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी लेकिन सभी शादियों में एक चीज है जो समान होती है जी हम बात कर रहे हैं शादी के कार्डों की जिसका महत्व शादियों में अहम होता है। वहीं आपने कई बार ये भी देखा होगा कि शादी के कार्ड पर संस्कृत में श्लोकों और लोकगीत लिखे होते हैं। ये हिंदुधर्म में एक रिवाज है जिसे आजतक सभी फॉलोव करते आए हैं। वहीं लेकिन इस बार एक शादी का कार्ड ऐसा था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा दरअसल इस कार्ड में कुछ अलग देखने को मिला जो शायद आजतक कभी नहीं देखा होगा। यही कारण था कि एकाएक ये कार्ड चर्चा में आ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला यूपी के वाराणसी जिले का है।
दरअसल ये तो हम सभी जानते ही हैं कि वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यहां पीएम मोदी को चाहने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है। लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे देखकर तो ये यकीन हो गया है कि पीएम मोदी को सपोर्ट करने वाले बहुत लोग है। आपको बता दें कि हाल ही में वाराणसी में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए कार्ड छपवाए थें जैसा कि सब करते हैं अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्या था उस कार्ड में िजसकी चर्चा इतनी ज्यादा हो रही है तो आपको बता दें कि उस पिता ने इस कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और दहेज लेना अपराध है जैसे स्लोगन लिखवाए हैं।
अब तो आप समझ गए होंगे न आमतौर पर लोग कार्ड पर श्लोगन लिखवाते हैं लेकिन इस पिता ने ऐसा करके एक अनोखी मिसाल पेश की है। इससे कहीं न कहीं हमारे समाज में फैली कुरीतियों पर जरूर असर पड़ेगा वैसे तो कुरीतियों के खिलाफ बातें तो सभी करते हैं लेकिन उसका विरोध करने की हिम्मत कम ही लोग कर पाते हैं। लेकिन इस पिता ने ये हिम्मत दिखाई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस पिता का नाम है केएल पथिक जो कि वाराणसी के रामेश्वर कस्बे में रहते हैं इन्होंने अपनी बेटी सोनी का रिश्ता कानपुर के राहुल से तय किया है और इनकी शादी 19 फरवरी को थी।
लेकिन शादी से पहले ही ये कार्ड की वजह से चर्चा में आ गए क्योंकि शादी के कार्ड के जरिए उन्होंने समाज को बेटी के प्रति तमाम संदेश देने की कोशिश की थी। आप अगर ध्यान देंगे तो कार्ड पर सबसे ऊपर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखा है वहीं कार्ड के दाएं तरफ गणपति की तस्वीर के बगल में स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर का लोगो छपा है। और साथ ही निमंत्रण के ऊपर दहेज लेना देना अपराध है, बाल विवाह और घरेलू महिला हिंसा बंद हो, जैसे स्लोगन लिखे हैं।
जिस किसी को ये कार्ड दिया जा रहा है, उसका मुंह तारीफ करते करते थक नहीं रहा है। कई लोग इस पहल को बेहतर प्रयास बता रहे हैं। दरअसल ये ख्याल पिता के दिमाग में तब अाया जब इनकी बेटी की रिश्ते की बात हो रही थी तभी इन्होने बताया कि हमारे यहां दहेज की बड़ी मांग रहती है लेकिन बेटी के ससुराल वालों ने कहा कि हमें दहेज नहीं चाहिए। सिर्फ बारातियों का स्वागत कर दीजिएगा। जिससे पूरा परिवार खुश हो गया और कार्ड पर ये श्लोगन छपवाकर समाज को संदेश देना चाहा।
बेटी की शादी के कार्ड पर पिता ने छपवाया कुछ ऐसा, हर पढ़ने वाला बोला- वाह भाई वाह
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: