अजय देवगन, शायद ही कोई होगा जो इस अभिनेता को ना जानता हो। दर्शक इस अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखना बेहद पसंद करते हैं। चाहे एक्शन रोल हो या कॉमेडी किरदार सभी किरदारों में लोग अजय देवगन को पसंद करते आए हैं। शुरुआत से ही इस अभिनेता को अपने अभिनय के लिए लोगों की तारीफ मिली है। अजय को बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है। इस अभिनेता को मुख्य रूप से सिंघम और गोलमाल सीरीज की फिल्मों के लिए बॉलीवुड जगत में पहचाना जाता है।
Third party image reference
अपने करियर की शुरुआत में अजय देवगन सिर्फ एक्शन फिल्मों में ही काम करते थे, इसीलिए करियर के शुरुआती दिनों में कभी भी उन्हें फिल्मों में खुलकर हंसते हुए नहीं देखा गया, लेकिन जब धीरे-धीरे अजय ने कॉमेडी फिल्मों का भी रुख किया तो वहां पर भी लोगों को उनकी हंसी में कंजूसी देखने को मिली। आपने भी अजय को फिल्मों में देखा कॉमेडी करते देखा होगा लेकिन आज तक उन्हें खुलकर हंसते नहीं देखा होगा, क्योंकि वह फिल्मों में कभी खुलकर हंसते ही नहीं है। वैसे इसका एक बेहद अनोखा कारण है।
Third party image reference
लोगों का मानना है कि अजय देवगन का मिजाज ही ऐसा है लेकिन असलियत कुछ और ही है। दरअसल यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अजय के निचले दांत अव्यवस्थित है। शायद आपको भी हमारी इस बात पर विश्वास नहीं होगा इसीलिए हमने यहां पर एक तस्वीर दे रखी है उसमें आप साफ़ देख सकते हैं कि अजय देवगन के दांत अव्यवस्थित है। यही वजह है कि वह फिल्मों में खुलकर हंसना पसंद नहीं करते हैं।
Third party image reference
सूत्रों की मानें तो अजय देवगन अपने दांतो का इलाज भी करा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके दांत पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं हो पाए। कुछ भी हो इस अभिनेता की कॉमेडी जबरदस्त है। वह फिल्मों में खुलकर हंसे या ना, लेकिन वह हमें एंटरटेन करते हैं।
आखिर फिल्मों में खुलकर क्यों नहीं हंसते अजय देवगन, क्या यह है कारण?
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:


