Third party image reference
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस श्रीदेवी आज हमारे बिच जिंदा नहीं हैं. ऐसे में हाल ही में उन पर लिखी गई किताब 'श्रीदेवी: द एटरनल स्क्रीन गॉडेस' को दिल्ली में लॉन्च किया गया. जिस मौके पर बॉलीवुड दिवा दीपिका पादुकोण के श्रीदेवी के पति बोनी और फिल्म निर्देशक गौरी शिंदे भी नजर आई थी.
Third party image reference
लेखक सत्यार्थ नायक द्वारा लिखी गई इस किताब को सोमवार दिन दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में उनके पति बोनी कपूर की मौजूदगी में लॉन्च किया गया था. जहां श्रीदेवी को याद करते हुए बोनी कपूर काफी इमोशनल हो गए थे.
Third party image reference
दरशल स्टेज पर किताब लॉन्चिंग से पहले दीपिका पादुकोण ने श्रीदेवी और खुद से जुड़ी कुछ यादें शेयर की तो तब पत्नी श्रीदेवी को मिस करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे थे. जिसके बाद दीपिका ने उन्हें अपने गले लगा लिया था. फिर भी बोनी की आंख से उनके आंसू रुक नहीं रहे थे.
Third party image reference
किताब लॉन्चिंग में पहुंची दीपिका ने कहा की, 'ये शाम मेरे लिए खट्टी-मीठी है. मैं और आप हम श्रीदेवी याद करते रहेंगे. लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि श्रीदेवी के परिवार ने उनकी इस किताब को लॉन्च करने के लिए चुना.
Third party image reference
जब बोनी सर ने मुझे इस किताब को लॉन्च करने के लिए कहा तब मैंने इसलिए हां नहीं कहा क्योंकि ये श्रीदेवी जी की किताब है. बल्कि मैंने हां इसलिए कहा क्योंकि ये उस महान एक्ट्रेस के बारे में है जिन्हें मैं निजी तौर पर बहुत पसंद करती हूं. मेरे करियर की शुरुआत से ही बोनी जी और श्रीदेवी मेरे चैंपियन रहे हैं.
आपको श्रीदेवी की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद हैं. कमेंट कर अपनी राय हमें जरूर बताएं।
दीपिका पादुकोण के लगे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे श्रीदेवी के पति, वजह जानकर होगी हैरानी
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:




