बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जहां पर आपको हर तरह के लोग देखने को मिल जाएंगे कुछ फिल्मी सितारे आते हैं जो बेहद सामान्य परिवार से आते हैं, तो कुछ फिल्मी सितारे हैं ऐसे हैं l जिनका बैकग्राउंड काफी अच्छा है।
Third party image reference
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो फिल्मी बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं तो कुछ ऐसे हैं, जो बेहद सामान्य परिवार से आते हैं l इनमें से कुछ कामयाब हो जाते हैं तो कुछ गुमनामी में खो जाते हैं l लेकिन कुछ ऐसे भी अभिनेता हुए हैं, जो अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक्टिंग लोग काफी पसंद करते हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना कर रख दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के बारे में, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है l फिल्मों में विशेष योगदान के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
Third party image reference
हालांकि पंकज त्रिपाठी अब बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं और उनसे जुड़ी हर खबर सुर्खियों में रहती है। आपको बता दें कि सालाना करोड़ों रुपए कमाने वाले पंकज त्रिपाठी अभी भी एक ग्रामीण जीवन जीना पसंद करते हैं l उनके घर में आज भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है, बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में अपने बिहार स्थित घर पर आए थे l करीब 1 हफ्ते अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ रहे थे।
Third party image reference
पंकज त्रिपाठी के घर पर आज भी मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता है l उनके माता-पिता आज भी पुराने टूटे घर में रहते हैं। पंकज त्रिपाठी एक गरीब घर से संबंध रखते हैं l पंकज त्रिपाठी के पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमंती देवी है। इस समय पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं l इनकी सालाना आय करोड़ों रुपए है, इसका बावजूद भी इनका परिवार आज भी आम जीवन जीना पसंद करता है।
Third party image reference
अगर पंकज त्रिपाठी के फिल्मी कैरियर की बात करें तो उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर मैं अपने शानदार एक्टिंग से सुर्खियां बटोरी थी l इसके बावजूद हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर लोगों को काफी पसंद आई थी।
दोस्तों आपको पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
हर साल करोड़ों रूपए कमा रहा है ये अभिनेता, लेकिन फिर भी ऐसे घर में रहते है माता-पिता
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:



