जहाँ पूरा देश प्याज की कीमत बढ़ने की वजह से सस्ते प्याज के लिए हर जगह मारा मारी कर रहा है वही बिहार में ऐसा गांव है जहाँ के लोगों को प्याज महंगा - सस्ता होने से कोई मतलब नहीं है क्योंकि वे कभी प्याज खाते ही नहीं है।
Third party image reference
जहानाबाद जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर त्रिलोकी बीघा गांव के लोग प्याज की बढ़ी कीमतों से ना परेशान हैं और ना ही हैरान, क्योंकि इस पूरे गांव में कोई भी प्याज नहीं खाता 30 से 35 घरो की बस्ती में अधिंकांश यादव जाती है वे कभी प्याज और लहसुन नहीं खाते।
Third party image reference
पुरे गांव में प्याज और लहसून बाजार से लाना मना है गांव के बुजुर्ग का कहना है की ऐसा नहीं कि यहां के लोग प्याज, लहसुन की कीमतों में भारी वृद्धि के बाद इसका सेवन नहीं कर रहे हैं यहाँ के लोग वर्षो से लहसुन प्याज नहीं खाते है।
Third party image reference
उन्होंने बताया की उनके पूर्वज भी लहसून प्याज नहीं खाते थे और गांव में ये परम्परा कायम है हुलासपुर प्रखंड की चिरी पंचायत के त्रिलोकी बिगहा गांव के लोग प्याज और लहसुन न खाने का कारण गांव में ठाकुरबाड़ी को बताते है गांव की सुबरती देवी कहती हैं कि उनके गांव में एक ठाकुर जी का मंदिर है, जिस कारण उनके पुरखों ने गांव में प्याज खाना प्रतिबंधित किया था जो आज भी जारी है।
Third party image reference
वो दावे के साथ कहती है कि 40 से 45 साल पहले किसी ने इस प्रथा को तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन उनके परिवार के साथ कुछ अनहोनी हो गयी उसके बाद किसी भी इंसान में प्याज -लहसुन खाने की हिम्मत नहीं हुयी ग्रामीणों ने बताया की प्याज और लहसुन के साथ इस गांव में मांस और मदिरा भी प्रतिबंध है।
Third party image reference
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट और तस्वीरें पसंद आई हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और साथ ही साथ ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ने के लिए इस पोस्ट को लाइक, शेयर और हमें फॉलो करना ना भूलें।
भारत के इस गांव में भूलकर भी नहीं खाते प्याज और लहसुन, जानिए क्यों !
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:




