बिहार की राजधानी पटना. यहां के रानीतालाब थाना क्षेत्र में रविवार 1 दिसंबर को दो हत्याएं हुईं थीं, और एक ने खुद को गोली मार ली थी. पर ये हत्या क्यों की गई थी, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई थी. पर अब इसमें जो बात सामने आई है, वो सुनकर आपको बहुत गुस्सा आएगा, खुद पर नहीं, हत्या करने के कारण पर.
पूरा मामला जानिए-
बिहार रेजिमेंट के बटालियन-7 के जवान थे विष्णु. गुजरात के भुज में पोस्टेड थे. 22 नवंबर को इनकी साली की शादी थी. उसी में शामिल होने के लिए ये अपने ससुराल गए थे. लेकिन उसी दौरान इनको डेंगू हो गया. इससे इनकी मानसिक स्थित बिगड़ गई. फिर परिवारवालो इन्हें इलाज के लिए पटना एम्स ले जा रहे थे. गाड़ी छोटे ससुर मिथलेश ठाकुर चला रहे थे. आगे दो बच्चे भी बैठे थे. और विष्णु, उनकी पत्नी दामिनी और साली डिंपल तीनों पीछे बैठे थे. विष्णु ने गाड़ी में दामिनी और डिंपल को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी. वजह एक छोटा सा विवाद था.
विवाद क्या था?
मिथलेश ठाकुर ने बताया कि विष्णु ने कहा कि ससुराल में मच्छरों की वजह से उन्हें डेंगू हुआ है. पर ये बात दामिनी और डिंपल ने नहीं मानी. वो विरोध करने लगीं. इतने में ही विष्णु को गुस्सा आ गया. और उन्होंने गोली चला दी. इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. फिर किसी तरह मिथलेश ने आगे बैठे दोनों बच्चों को गांव वालों की मदद से बचाया. उन्होंने बताया कि दामिनी और विष्णु की शादी 2012 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं, एक 4 साल का और एक 6 साल का. जिन्हें भी मारने की धमकी विष्णु दे रहा था. पर गांव वालों ने बचा लिया.
जानकारी के मुताबिक, विष्णु शर्मा शुरू से ही एग्रेसिव थे. और इसी वजह से उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था. वो लोगों के साथ-साथ पुलिस से भी उलझ जाते थे. उनके इस एग्रेसिव नेचर की वजह से परिवार भी परेशान था. इसके इलाज के लिए भी उन्हें एम्स ले जाया जा रहा था. पर उन्होंने गुस्से के चलते हत्या कर दी
पटना में सैनिक ने अपनी बीवी-साली को गोली मारी, वजह जानकर सिर न चकरा जाए
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:

