Third party image reference
शादीशुदा महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार किया जाता है। सोलह श्रृंगार के अंतर्गत 16 चीजें आते हैं और इन्हीं 16 चीजों में से पैर की उंगलियों में पहनने वाली बिछिया एक होती है। शादी के बाद हर महिला बिछिया जरूर पहना करती हैं। पैर की उंगलियों में पहनने वाली बिछिया चांदी की धातु की बनीं होती है और इसे पहनने से ना केवल महिलाओं का श्रृंगार पूरा होता है। बल्कि साथ में ही इनकी सेहत पर भी इसका अच्छे असर पड़ता है।
Third party image reference
बिछिया को दोनों पैरों की उंगली में पहना जाता है और इसे सोलह श्रृंगारों की 16 वस्तुओं में से 15 वां स्थान दिया गया है। बिछिया को शादी के समय पहना जाता है और इसे पहनने के बाद ही सोलह श्रृंगार पूरा माना जाता है।
अगर आप बिछिया को नहीं पहनती हैं तो आज इससे जुड़े लाभों को जरूर पढ़ें। क्योंकि इसके लाभ पढ़ने के बाद आप भी इन्हें पहनना शुरू कर देंगी। बिछिया को पहनने से कई सारे वैज्ञानिक फायदे जुड़े हुए हैं जो कि इस तरह हैं।
बिछिया पहनने के फायदे
गर्भावस्था में फायदेमंद
Third party image reference
गर्भावस्था में बिछिया पहनना लाभदायक होता है। दरअसल ये एक्यू प्रेशर की तरह कार्य करती है और इन्हें पहने से उंगलियों पर दबाव बना रहता है। जिसके चलते गर्भाशय स्वस्थ रहती है और महिला को पेट संबंधित रोग नहीं होते हैं। इतना ही नहीं इससे शिशु का स्वास्थ्य भी सही बना रहता है।
होती है ऊर्जा प्रवाह
Third party image reference
शरीर में ऊर्जा प्रवाह को बढ़ाने में भी ये कारगर साबित होती है। क्योंकि चांदी से बनीं इस चीज को पहनते समय जमीन पर चलने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और ऐसा होने पर शरीर में अच्छे से ऊर्जा का प्रवाह होता है।
दिमाग रहता है शांत
Third party image reference
चांदी की धातु को ठंडा माना जाता है और इसे पहने से शरीर ठंडा रहता है और तनाव कम हो जाता है। तनाव के अलावा ये धारण करने से दिमांग को शांत भी मिलती है और नींद अच्छी आती है।
रक्त का प्रवाह ठीक हो
Third party image reference
बिछिया को पैर की उंगली में पहने से साइटिक नर्व की एक नस दबती है। जिसकी वजह से नसों में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है। जो महिलाएं बिछिया पहना करती हैं उनकी यूट्रस, ब्लैडर और आंतों तक रक्त सही से पहुंचता है और ये अंग सही से कार्य करते हैं।
उच्च ब्लड प्रेशर नहीं होता है
Third party image reference
बिछिया पहनने से उक्त रक्तचाप की समस्या सही हो जाती है और ये नियंत्रित रहता है। इसलिए जिन महिलाओं को उच्च रक्तचाप है वो महिलाएं बिछिया जरूर पहनने।
बिछिया के लाभ पढ़ने के बाद आप इसे जरूर पहनने। इसे पहनने से आपकी सेहत सही बनीं रहेगी और कई तरह के रोग आपको छू भी नहीं पाएंगे। वहीं ये जरूर नहीं है कि इसे शादी के बाद ही पहना जाए। आप चाहें तो इसे शादी से पहले भी पहन सकती हैं।
हालांकि आप बस इस बात का ध्यान रखें कि केवल चांदी की धातु की बनीं हुई बिछिया ही पहनने। अन्य धातु जैसे लोहा या ताबें की बिछिआ धारण ना करेे।
बिछिया पहनने से मिलते हैं ये फायदे, इन रोगों के लिए हैं रामबाण इलाज
Reviewed by Hindi khabar
on
December 01, 2019
Rating:






