वैसे तो इस दुनिया में कई ऐसे अजीबो गरीब घटनायें घटित होती हुई देखी या फिर सुनी होगी, पर इन दिनों जो घटना सुनने में आ रही है उसे सुनने के पश्चात कोई भी हैरान हो जायेगा, क्योंकि आमतौर पर मुर्गी का अंडा तो सभी ने देखा होगा, पर आज हम जिस घटना से अवगत कराने वाले है उसके अनुसार एक मुर्गी के पास मिला ऐसा अंडा जिसे देखकर फार्म की मालकिन के भी पसीने झूट गयें। आइये जाने आखिर पूरा मामला क्या है?
दरअसल कई हम लोग कुछ ऐसी चीजें देख लेते है जिसे देखने के पश्चात जल्द यकीन नही कर पाते है, हम लोगों ने मुर्गी के अंडे तो बहुत से देखें होगें, पर क्या कभी किसी ने भी गोल अंडा देखा है। नही न पर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक मुर्गी ने गोल अंडा दिया यह देख फार्म की मालकिन वेनेसा विलियम ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके पास 20 मुर्गियां हैं, जिनमें से 10 ने पिछले हफ्ते अंडे दिए। पिछले मंगलवार को वेनेसा ने मुर्गी के पिजड़े में देखने गईं तो वहीं पर सारे अंडे पड़े थे। वेनेसा का कहना है कि उन्होंने देखा कि एक अंडा बिल्कुल गोल है। अंडे का ऐसा आकार देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं थी। उन्होंने आज तक ऐसा अंडा नहीं देखा।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इस गोल अंडे को देख सभी सोच में पड़ गये थे, क्योंकि ऐसा पहले कभी नही हुआ है कि किसी भी मुर्गी ने गोल अंडा नही दिया होगा। सूत्रों के अनुसार इससे पहले ब्रिटेन में एक ऐसा अंडा चर्चा में रहा था। एक महिला ने ई कामर्स वेबसाइट पर गोल आकार के अंडे को एक हजार डॉलर यानि करीब 73 हजार 245 रुपए में बेचा था। इस अंडे को खरीदने के लिए काफी लोग लाइन में थे। हालांकि, जिसने इसकी अधिक कीमत लगाई उसको ही ये अंडा मिल सका। जानकारों का मानना है कि गोल अंडे सामान्य तौर पर नहीं होते हैं। एक लाख में कहीं कोई एक ऐसा दुर्लभ अंडा देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक अरब डॉलर की खोज है।
मुर्गी ने दिया ऐसा अंडा जिसे देखकर नाचने लगी मालकिन, नीलामी में लगी ऊंची बोली !
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: