पारसी लोग मृत शरीर का दाह संस्कार कैसे करते हैं? आप भी जानिए


Third party image reference
पिछले करीब तीन हजार वर्षों से पारसी धर्म के लोग दोखमेनाशिनी नाम से अंतिम संस्कार की परंपरा को निभाते आ रहे हैं। इस परंपरा को निभाने के लिए ये लोग पूर्णत: गिद्धों पर ही निर्भर हैं। क्योंकि गिद्ध ही मृतक के शव को अपना भोजन बनाते हैं।

Third party image reference
टॉवर ऑफ साइलेंस
भारत में अधिकांशत: पारसी महाराष्ट्र के मुंबई शहर में ही रहते हैं, जो टॉवर ऑफ साइलेंस पर अपने संबंधियों के शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। टॉवर ऑफ साइलेंस एक तरह का गार्डन है जिसकी चोटी पर ले जाकर शव को रख दिया जाता है, फिर गिद्ध आकर उस शव को ग्रहण कर लेते हैं।

Third party image reference
विलुप्त हो रही है प्रजाति
लेकिन जैसे-जैसे गिद्धों की तादाद कम होती जा रही है, वैसे-वैसे यह बहस भी तेज होने लगी है कि अब जब गिद्धों की प्रजाति विलुप्तता के कगार पर पहुंच गई है तो क्या अब पारसियों को अंतिम संस्कार करने का कोई अन्य विकल्प ढूंढ़ लेना चाहिए?

Third party image reference
गिद्धों की संख्या
जानकारों के अनुसार 1980 के दशक में गिद्धों की संख्या करीब 40 मिलियन के करीब थी, लेकिन अब यह संख्या कम होते-होते मात्र 100,000 ही रह गई है। विकल्प के तौर पर यह कहा जाने लगा है कि शवों को सुखाने के लिए सौर संकेन्द्रक के उपयोग और उनके मांस को चील और कौए के लिए छोड़ने वाली तमाम प्रक्रियाएं गिद्धों के बगैर पूरी तरह निष्प्रभावी हैं।

Third party image reference
परंपरा में बदलाव
कुछ लोग यह स्पष्ट कहते हैं कि पारसी धर्म के लोगों द्वारा अपनाई जाने वाली यह परंपरा अपने अंतिम चरण पर है। लेकिन पारसी सिद्धांतवादियों का कहना है कि वह इसके अलावा किसी अन्य प्रथा को अंतिम संस्कार के तौर पर अपना ही नहीं सकते।

Third party image reference
वातावरण का दूषित होना
मुंबई में जिन पारसियों का निधन पिछले वर्ष हुआ, उनमें से अधिकांश या कह लीजिए लगभग सभी ने गिद्धों का भोजन बनकर अंतिम विदाई लेना ही तय किया था। उनका मानना था कि जमीन में दफनाने या दाह संस्कार करने से वातावरण दूषित होता है।

Third party image reference
मान्यता और परंपरा पर दृढ़ पारसी
सुधारवादी लोग पारसियों के मृत शवों को दफनाए या जलाए जाने जैसी परंपरा की वकालत करते हैं वहीं परंपरावादी पारसी इस प्रथा को छोड़ना तक नहीं चाहते।
पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल
मुंबई में जोरास्ट्रियन स्टडीज़ इंस्टीट्यूट के संस्थापक जहांगीर पटेल का कहना है कि हजारों खामियों के बावजूद पारसियों को अंतिम विदाई देने का तरीका पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल है। इससे किसी भी तत्व को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

Third party image reference
कैसे बदलें परंपरा
प्रथा को बदल देने जैसी बात तो परंपरावादी पारसियों के गले भी नहीं उतरती। उनका कहना है कि यह तो कुछ ऐसा है जैसे कोई किसी मुस्लिम को यह कहे कि वह अपने परिजन के शव को दफनाए नहीं बल्कि जला दे।

Third party image reference
ईरानी पारसी
जहांगीर पटेल का कहना है ईरानी पारसी लोग अपेक्षाकृत ज्यादा व्यवहारिक हैं। वे यह समझ गए थे कि अब हालात बदलने लगे हैं इसलिए उन्होंने करीब 50 वर्ष पहले ही दफनाए जाने की प्रथा को स्वीकार कर लिया था।
बहस का अंत
खैर जो भी है, दोनों ओर से देखा जाए तो हमें तो दोनों ही पक्ष सही लगते हैं। परंपरावादी पारसी अपनी जगह सही हैं क्योंकि परंपरा से खिलवाड़ करना इतना भी सही नहीं है, वहीं सुधारवादियों का यह कहना कि अंतिम संस्कार के रूप में विकल्प का चयन कर लिया जाना चाहिए, गिद्धों की घटती संख्या को देखकर सही मालूम होता है। इस बहस का अंत वक्त के साथ ही हो सकता है।
पारसी लोग मृत शरीर का दाह संस्कार कैसे करते हैं? आप भी जानिए पारसी लोग मृत शरीर का दाह संस्कार कैसे करते हैं? आप भी जानिए Reviewed by Hindi khabar on December 01, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.