नमस्कार मित्रों आज आपका फिर से एक बार स्वागत है एक नए लेख में, दोस्तों हिंदू धर्म को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म माना जाता है हिंदू धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा लोग भारत में निवास करते हैं लेकिन दुनिया में ऐसे भी देश है जहां पर हिंदू जनसंख्या काफी ज्यादा है क्या आप लोगों को मालूम है हिंदुओं की कुल जनसंख्या कितनी है। दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आप लोगों को अफगानिस्तान में रहने वाले कुल हिंदुओं की जनसंख्या के बारे में बताने जा रहे हैं।
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें अफगानिस्तान में हिन्दू धर्म का अनुसरण करने वाले बहुत कम लोग हैं। इनकी संख्या कोई 1,000 अनुमानित है। ये लोग अधिकतर काबुल एवं अफगानिस्तान के अन्य प्रमुख नगरों में रहते हैं। अफगानिस्थान पर इस्लामीयों की विजय से पूर्व अफगानिस्थान की जनता बहु-धार्मिक थी। बहुमत के अनुयायी हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म के थे। 11 वीं सदी में अधिकांश हिन्दू मंदिरों को नष्ट कर दिया गया या मस्जिदों में परिवर्तित कर दिया गया।
Third party image reference
हिंदू धर्म का वहाँ आरम्भ कब हुआ इसकी कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है, परन्तु इतिहासकारों का मन्तव्य है कि, प्राचीन काल में दक्षिण हिन्दू कुश का क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से सिंधु घाटी सभ्यता के साथ जुड़ा था। पक्षान्तर में, अधिकांश इतिहासकारों का कहना है कि, वंश परम्परा से अफगानिस्तान प्राचीन आर्यनों का निवास स्थान था, जो 330 ई. पू सिकंदर महान और उनकी ग्रीक सेना के आने से पूर्व हख़ामनी साम्राज्य के अधीन हो गया था। तीन वर्ष के पश्चात् सिकन्दर के प्रस्थान के बाद सेलयूसिद साम्राज्य का अंग बन गया। 305 ईसा पूर्व, यूनानी साम्राज्य ने भारत के मौर्य साम्राज्य के साथ सन्धि करके दक्षिण हिन्दू कुश का नियन्त्रण समर्पित कर दिया।
Third party image reference
दोस्तों अगर आप लोगों को हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी, तो इसे अपने चाहने वालों के साथ शेयर करें।
अफगानिस्तान में हिंदुओं की कुल जनसंख्या जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, एक बार जरूर जाने
Reviewed by Hindi khabar
on
December 09, 2019
Rating:


