Third party image reference
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर रिश्तो के बनने और बिगड़ने की कहानी सुनने और पढ़ने को मिलती रहती है. ऐसा कहा जाता है की फिल्म इंड्रस्ट्री में कोई भी रिश्ता बहुत लम्बे समय तक नहीं चल पाता है. फिल्म इंड्रस्ट्री में तो बहुत लम्बे समय तक लोग एक दूसरे के साथ रहने के बाद भी अलग हो जाते हैं. आजतक आपने कई बार फ़िल्मी सितारों के अलग होने के किस्से सुने होंगे पर आज हम आपको अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की कहानी बताने जा रहे हैं. जो 19 सालों का लंबा सफर साथ में तय करने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए. एक दूसरे से अलग होने के बाद मलाइका और अरबाज अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.
Third party image reference
मलाइका अरोड़ा आजकल अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात लोगों के सामने कबूल कर चुके हैं, पर जब शादी का सवाल आता है तो दोनों ही मना कर देते हैं. कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज खान से जब यह पूछा गया कि वह दूसरी शादी कब करेंगे? तब वह भड़क गए. हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की. आजकल अरबाज खान आने वाली फिल्म “दबंग 3” के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से लगातार बातचीत कर रहे हैं.
Third party image reference
निजी ज़िंदगी से जुडी बातचीत के दौरान अरबाज खान से उन अफवाहों के बारे में भी सवाल किया गया जिसमें यह कहा जा रहा है कि अरबाज खान बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शादी करने वाले हैं. इस सवाल के जवाब पर अरबाज खान नाराज हो गए और कहा कि यह खबरें बिल्कुल झूठ है. हम दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम अभी ही शादी कर ले. अरबाज खान ने नाराज होते हुए कहा “मैं पूछता हूं कौन सा सूत्र, क्या मेरे पिता ने बताया है, क्या मेरी मां ने बताया है, मेरी बहन भाई या किसी खास दोस्त ने बताया है. अगर इन सभी में से किसी ने आप से नहीं बताया तो आपको कौन से सूत्रों से पता चला”
Third party image reference
अरबाज खान बोले हम इस रिश्ते को फ्लो के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं. मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं. मैं जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहा हूं. मैं मीडिया के सामने इस बात को एक्सेप्ट भी कर चुका हूं. लेकिन जहां तक मेरी शादी का सवाल है तो वह जब होगी तो आपको इनविटेशन कार्ड जरूर मिलेगा या मैं इसकी अनाउंसमेंट खुद कर दुगा. हम आपको बता दें कि लम्बे समय तक साथ रहने के बाद अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 2017 में तलाक ले लिया था. अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है. जिसका नाम अरहान खान है. अपने बेटे अरहान की वजह से यह दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते रहते हैं.
मलाइका से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी के सवाल पर भड़क गए अरबाज खान, गुस्से में कही ऐसी बात
Reviewed by Hindi khabar
on
December 16, 2019
Rating:



