एचआईवी एक ऐसा वायरस है, जिस वजह से एड्स होता है। यह बीमारी बॉडी में HIV वायरस के एक्टिव होने पर होती है। यह वायरस बॉडी में इंफेक्शन पैदा कर इम्यून सिस्टम को कमजोर करने लगता है। ऐसे में पेशेंट को छोटी-मोटी बीमारियों में भी बहुत परेशानी होती है। आज हम आपको इसके साधारण से दिखने वाले कुछ लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत चेकअप करना चाहिए।
Third party image reference
1) ढ़लती उम्र से पहले ही अगर जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है या फिर सिर में हर समया हल्का हल्का दर्द रहता है। यह दर्द सुबह के समय दर्द में आराम और शाम तक दर्द बढ़ने लगता हे तो आपको एच आई वी टेस्ट करवाने की जरूरत है।
2) एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति को दो से चार सप्ताह के लिए बुखार रह सकता है। रात के समय पसीना आता है जिससे रात की नींद टूट जाती है। इस प्रकार के संकेत से यह प्रदर्शित होता है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो चुकी है।
Third party image reference
3) ये एचआईवी संक्रमण का सबसे अहम लक्षण है। संक्रमित व्यक्ति के पूरे शरीर पर लाल चकत्ते होने लगते हैं। इसमें खुजली हो भी सकती है या नहीं भी । ये देखने में भी अलग हो सकते हैं।
Third party image reference
4) अगर आप अपनी एकाग्रता में कमी महसूस कर रहे हैं और किसी भी काम में फोकस करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो जरा सतर्क रहिएगा। इसी के साथ अगर आपके नाखून भी पीलापन लिए, क्षतिग्रस्त या भुरभुरे हो चुके हैं तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
Third party image reference
5) आपको भयंकर खांसी नहीं हुई थी लेकिन हमेशा कफ आता रहता है। कफ में कोई ब्लड़ नहीं आता। मुंह का जायका खराब रहता है। अगर आपको इनमें से अधिकाशत लक्षण अपने शरीर में लगते हैं तो आप एच आई वी टेस्ट जरूर करवाएं।
सामान्य से लगने वाले ये लक्षण नजर आने पर न बरते लापरवाही, हो सकता है एड्स
Reviewed by Hindi khabar
on
December 11, 2019
Rating:



