Third party image reference
आजकल के गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोगों का पाचन तंत्र खराब रहता है। जिसकी वजह से पेट में गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियां हो जाती है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं। खराब पाचन तंत्र को ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय, जरूर पढ़ें।
पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण
1. नींद की कमी।
2. समय पर भोजन नहीं करना।
3. बाजार का फास्ट फूड ज्यादा खाना।
4. दिमाग का हमेशा तनाव में रहना।
5. भोजन को बिना चबाए जल्दी- जल्दी खाना।
6. बहुत देर तक एक जगह कुर्सी पर बैठकर काम करना।
Third party image reference
पाचन तंत्र को मजबूत करने के घरेलू उपाय
1. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आंवले का पाउडर, काली मिर्च, सौंठ, सेंधा नमक, हींग, भुना हुआ जीरा को बराबर मात्रा में मिलाकर पीसकर पाउडर बना लें। और इस पाउडर का रोजाना सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होगा। और आपकी भूख बढ़ेगी।
2. इलायची के दाने में मिश्री मिलाकर पीस लें। और इस चूर्ण की 3 ग्राम मात्रा का दिन में दो बार सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत हो जाएगा।
3. काला नमक, जीरा और अजवाइन को बराबर मात्रा में पीसकर इसका चूर्ण बना लें। और इस चूर्ण का सेवन रोजाना पानी के साथ करें। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होगा।
Third party image reference
4. अदरक के छोटे टुकड़े में नींबू का रस मिलाकर चूसने से भी पाचन शक्ति मजबूत होती है।
5. अजवाइन को पानी में गर्म करके पानी को ठंडा करके पीने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है।
हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी ? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरुर बताएं। और पोस्ट पसंद आई तो लाइक और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर करना बिलकुल ना भूले।
खराब पाचन तंत्र को ठीक करने के 5 आसान घरेलू उपाय, जरूर पढ़ें
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:


