ज्यादा खाने से बढ़ता है मोटापा, जानिए भूख कम करने के 6 आसान उपाय

आजकल के गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। आजकल बाहर का जंक फूड और ज्यादा वसा वाला भोजन खाने से शरीर की चर्बी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। और एक बार मोटापा बढ़ने के बाद इसको कम करना आसान नहीं है। ज्यादा भोजन करने की वजह से भी मोटापा बढ़ता है। और वजन बढ़ने से डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए वजन को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी होता है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए अपनी भूख पर नियंत्रण रखें। और कम कैलोरी का भोजन करें। आज की पोस्ट में हम आपको भूख पर नियंत्रण रखने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं। ज्यादा खाने से बढ़ता है मोटापा, जानिए भूख कम करने के 6 आसान उपाय।

Third party image reference
भूख कम करने के उपाय
1. भूख लगने पर हल्का गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने पर आप भोजन कम खाएंगे। और वजन पर नियंत्रण रहेगा।
2. भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इससे शरीर को विटामिन और मिनरल्स के साथ साथ भरपूर फाइबर भी मिलेगा। जो शरीर का वजन नियंत्रित रखता है।

Third party image reference
3. बहुत से लोगों का मुंह हमेशा चलता रहता है। और कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। इस आदत से पीछा छुड़ाने के लिए च्युइंगम चबाने से वजन कम करने में सहायता मिलेगी। और जबड़ा चलते रहने से भुख पर भी नियंत्रण होगा।
4. हमेशा भरपूर नींद लें। भरपूर नींद लेने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट नष्ट हो जाता है। और खाना खाने की इच्छा कम होती है।
5. भूख लगने पर ध्यान को भटकाकर किसी दूसरे काम में लगा दे। गाने सुने या मूवी देखने लग जाए। या फिर दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी भूख पर नियंत्रण होगा।

Third party image reference
6. तनाव में रहने से ज्यादा भूख लगती है। इसलिए खुद को तनाव से दूर रखें। तनाव में रहने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है। जो भूख बढ़ाता है।
हमारी यह जानकारी आपको उपयोगी लगी तो लाइक और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर जरूर करें। और ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए चैनल को फॉलो करें।
ज्यादा खाने से बढ़ता है मोटापा, जानिए भूख कम करने के 6 आसान उपाय ज्यादा खाने से बढ़ता है मोटापा, जानिए भूख कम करने के 6 आसान उपाय Reviewed by Hindi khabar on October 31, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.