आजकल सभी के बाल बहुत जल्दी सफेद हो जाते हैं। पहले तो उम्र के साथ बाल सफेद होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। किसी के भी बाल कभी भी सफेद हो जाते हैं।
नई दिल्लीः आजकल सभी के बाल बहुत जल्दी सफेद हो जाते हैं। पहले तो उम्र के साथ बाल सफेद होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। किसी के भी बाल कभी भी सफेद हो जाते हैं। आज-कल सभी लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं, न सिर्फ युवा बल्कि टीएन एजर्स भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा तनाव की वजह से बाल सफेद होते हैं। तो आइए आज हम आपको बतातें हैं बाल सफेद होने के कारण जिसकी वजह से कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
विटामिन की कमी
शरीर को विटामिन की जरूरत सिर्फ स्वस्थ बॉडी के लिए ही नहीं मजबूत बालों के लिए भी है। कुछ मेडिकल जर्नल में इस पर रिसर्च हो चुका है और उनके आधार पर कहा जा सकता कि मजबूत और सुंदर बालों के लिए आपको विटामिन बी, विटामिन डी और विटामिन ई की जरूरत होती है।
बढ़ता तनाव बड़ी वजह
बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह बढ़ता तनाव है। आप नौकरी या बिजनेस की परेशानियों के चलते अक्सर तनाव में घिर जाते हैं और इसके बारे में लगातार सोचते रहने से आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं पर असर पड़ता है। इसी वजह से आजकल कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप तनाव कम लें और परेशानियों को आसानी से हैंडल करने के उपायों पर काम करें।
नींद की कमी
कम नींद लेने के कारण भी बालों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है और बाल झड़ने लगते हैं। आपको अगर अच्छे और सुंदर बाल चाहिए तो आपको अपनी नींद पर भी ध्यान देना होगा। कम नींद तनाव का भी कारण है और बाल सफेद हो जाते हैं।
बालों में तेल की कमी
फैशन के दौर में खासकर युवक-युवतियां तेल लगाने को पसंद नहीं करते हैं लेकिन ये जान लेना चाहिए कि शरीर और बालों के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने दैनिक जीवन में तेल लगाने से बचते हैं तो इसके लिए रात को सोते समय तेल का इस्तेमाल सिर पर कर सकते हैं। हफ्ते में एक बार अपने सिर की अच्छी तरह मालिश करें जिससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी बनी रहे।
स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का भी असर
जो लोग स्मोकिंग करते हैं या नियमित तौर पर एल्कोहल का सेवन करते हैं उनके बालों के भी जल्द सफेद होने का अंदाजा बना रहता है।
शैंपू का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल
अक्सर आप विज्ञापनों के प्रभाव में आकर काफी ज्यादा केमिकल वाले शैंप या हेयर प्रोडक्ट का यूज करने लगते हैं। इनके असर से आपके बालों की ग्रोथ भी प्रभावित होती है और उनका रंग भी सफेद होने लगता है। तो आप बहुत ज्यादा केमिकलयुक्त हेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग न करें तो बेहतर है।
जेनेटिक कारण
कई बार आनुवांशिक कारणों से भी बालों पर असर पड़ता है और ये समय से पहले सफेद हो जाते हैं। अगर आपके परिवार में बालों के समय से पहले सफेद होने या झड़ने का चलन है तो आपके भी बाल उम्र से पहले झड़ सकते हैं और सफेद हो सकते हैं।
अगर आपके भी बाल जल्दी हो जातें हैं सफेद, तो तुरंत करें ये काम
Reviewed by Hindi khabar
on
October 31, 2019
Rating:



