एक चम्मच खाने से पूरी तरह होगा पेट साफ, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा


Third party image reference
आजकल के गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोग पेट में कब्ज, गैस और पेट खराब होना जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। पेट की इन समस्याओं का असर शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ता है। आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों का सुबह सही तरीके से पेट साफ नहीं होता है। जिसकी वजह से भोजन का कुछ अवशेष आंतों में रह जाता है। और धीरे-धीरे सड़ने लगता है। जिससे शरीर में भयंकर एसिड और गैस बनती है। और शरीर में पूरे दिन थकान और भारीपन रहता है। जिससे कोई भी काम करने में मन नहीं लगता है। पेट सही तरीके से साफ नहीं होने से भूख भी नहीं लगती है। और रात को अच्छी नींद भी नहीं आती है। इसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। आज हम आपको पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे। आइए जानते हैं। एक चम्मच खाने से सुबह पूरी तरह होगा पेट साफ, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा।

Third party image reference
पहला नुस्खा
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए हमें जीरा, अजवाइन, धनिया के बीज, काला नमक, हल्दी, सोंठ और पुदीने की जरूरत पड़ेगी। नुस्खा बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच जीरा और दो बड़े चम्मच अजवाइन को एक-दो मिनट हल्की आंच पर सेक लें। और इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच खड़ा धनिया डालकर 2 मिनट के लिए ओर सेक लें। इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर में आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच सोंठ का पाउडर और एक चम्मच सूखी हुई पुदीने की पत्तियों का पाउडर डाल कर मिक्स कर लें। इस मिश्रण के एक चम्मच का सेवन गर्म पानी के साथ करें। रोजाना इस नुस्खे को करने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होने लगेगी। भोजन अच्छी तरह पचेगा। और पेट की गंदगी साफ हो जाएगी।

Third party image reference
दूसरा नुस्खा
इस नुस्खे को करने के लिए हमें त्रिफला चूर्ण चाहिए। त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से पेट की अनेक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। त्रिफला चूर्ण पेट और आंतों के लिए एक क्लीनर का काम करता है। भोजन को पचाने में सहायक होता है। और शरीर में जमा दूषित पदार्थों और पेट की चर्बी को खत्म करता है।
हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी ? हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें। और यह जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे लाइक और दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर अवश्य करें।
एक चम्मच खाने से पूरी तरह होगा पेट साफ, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा एक चम्मच खाने से पूरी तरह होगा पेट साफ, कब्ज और गैस से मिलेगा छुटकारा Reviewed by Hindi khabar on October 31, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.