दोस्तों, पुरुषों के लिए आहार की पोस्ट पढ़कर आप यह सोच रहे होंगे की आहार में क्या अंतर चाहे स्त्री का हो अथवा पुरुष का। परंतु आयुर्वेद यह मानता है कि जिस प्रकार पुरुष और स्त्री की शारीरिक संरचना अलग-अलग होती हैं वैसे कुछ आहार भी ऐसे हैं जो स्त्रियों की अपेक्षा पुरुषों के शरीर पर ज्यादा प्रभाव कारी सिद्ध होते हैं। अतः आइए आज की कड़ी में जानते हैं उन 4 आहारों को जिसका सेवन पुरुषों को अवश्य करना चाहिये।
1. ब्लैक टी-
google search
दोस्तों, पुरुषों को ब्लैक टी अवश्य पीनी चाहिए इसमें मौजूद पॉलिफिनॉल्स पुरुषों के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह ना सिर्फ उनके बालों को चमकदार बनाता है तथा उनके लुक्स को बेहतर बनाता है बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों से भी उनका बचाव करता है, पुरुषों के लिए ब्लैक टी बहुत ही आवश्यक होती है।
2. सेब-
Third party image reference
दोस्तों, सेब का सेवन सबके लिए बहुत ही आवश्यक होता है परंतु पुरुषों के लिए खासकर बहुत ही आवश्यक होता है। यह एक पूर्ण आहार होता है इसमें कई तरह के फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स आदि मौजूद होते हैं। यह वजन को संतुलित रखता है तथा चेहरे पर ग्लो लाता है तथा आंखों और दाँतों आदि के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।
3. सोयाबीन के दाने-
google search
दोस्तों, सोयाबीन का दाना सबसे हाई प्रोटीन आहार माना जाता है। इसमें प्रोटीन तो प्रचुर मात्रा में होता ही है साथ ही साथ कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से न सिर्फ शरीर के मसल्स को ग्रोथ मिलती है बल्कि उन्हें मजबूती मिलती है तथा शरीर फिट बनता है जो कि किसी भी पुरुष के लिए बहुत ही आवश्यक होता है।
4. मछली-
Third party image reference
दोस्तों, अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपको मछली जरूर खाना चाहिए मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है तथा प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है इसके सेवन से पुरुषों की आंतरिक कमजोरियों से बचाव होता है टेस्टोस्टरॉन बूस्ट होता है। अतः अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो मछली का सेवन अवश्य करें।
आप इनमें से किस आहार का सेवन करते हैं, कमेंट में ज़रूर बतायें।
पुरुषों के लिए 4 सबसे जरूरी आहार, जरूर देखें
Reviewed by Hindi khabar
on
November 01, 2019
Rating:



