आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है वह चुस्त-दुरुस्त रहें लेकिन अफसोस कि उसे समय नहीं मिल पाता है। आज के समय मे व्यक्ति पैसा कमाने में इतना मशगुल हो चुका है कि वह अपने खाने-पीने के से लेकर स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाता है। इस लापरवाही के कारण कब शरीर में कौन सी बीमारी घर कर जाती है। इसका पता भी नहीं चल पाता है और कब यह गंभीर रूप ले लेती हैं इस बात की भी जानकारी नहीं हो पाती है आज हम आपको एक ऐसी समस्या के बारे में बताने वाले हैं जिस से आधे से ज्यादा लोग परेशान रहते हैं।
तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी आदतों के बारें मैं बताएँगे जिन्हे अपनाकर आप फिट रह सकते है और काफी बीमारियों से भी बच सकते है आईये जानते है इन आदतों के बारें मैं…
1 . सबसे पहले आप सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाए और फिर उसके बाद आप आधा लीटर पानी पिए | खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और उसके बाद आप फ्रेश होने जाए |
2 . सुबह सुबह घूमने के लिए जाए और कम से कम 15 मिनट तक पैदल चले ऐसा करने से आपके शरीर के सभी अंग खुल जाते है आपकी बॉडी एकदम फ्रेश फील करेगी |
2 . खाली पेट आप भीगे हुए बादाम 6 – 10 खाये, अखरोट खाये इन्हे खाने से कुछ इन्जाइम्स बनते है जो हमारी बॉडी मैं मेटाबोलिज्म बढ़ाने मैं सहायक होतें है |
3 . नाश्ता आप थोड़ा भारी करें ताकि कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन की आपको पूरे दिनभर कमी ना हो और आप दिनभर ऊर्जावान बने रहे |
4 . वैसे तो बादाम और अखरोट को ऊर्जा का भंडार माना जाता है मगर आप बादाम और अखरोट नहीं खा पाते है तो आप दिन मैं मूंगफली खा सकते है | मूंगफली खाने से भी काफी ऊर्जा मिलती है |
5 . आप सुबह सुबह मैडिटेशन जरूर करें मैडिटेशन करने से आप दिनभर चुस्त रहेंगे और आपका दिमाग शांत रहेगा | मैडिटेशन करना इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है इससे हमारा दिमाग एकदम फ्रेश रहता है और दिमाग मैं किसी भी प्रकार का तनाव नहीं रहता है |
अगर चाहते है लंबी उम्र तक बने रहे जवान तो इन चीजों का रखे जरुर ध्यान
Reviewed by Hindi khabar
on
November 01, 2019
Rating:


