आजकल प्रेगनेंसी चेक करना काफी आसान हो गया है, क्योंकि बाजार में कई ऐसी प्रेगनेंसी चेक करने की किट मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से पता लगा सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं, इनका इस्तेमाल काफी सुविधाजनक होता है, लेकिन कई बार ये किट भी सही परिणाम नही देते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी सावधानियां बताने जा रहे हैं, जिससे आपको काफी हद तक सही परिणाम मिल सकता है।
Third party image reference
प्रेगनेंसी किट का उपयोग हमेशा सुबह के पहले यूरिन के साथ करना चाहिए, इससे परिणाम सही मिलता है, इसीलिए जब सुबह पहली बार यूरिन करने जायें तभी इसका उपयोग करें।
अगर प्रेगनेंसी किट का उपयोग करने पर रिजल्ट नेगेटिव हो तो दोबारा 72 घंटे के अंदर चेक करना चाहिए, कई बार बिलकुल शुरुआत में परिणाम नेगेटिव हो सकता है, इसीलिए बाद में आप सही परिणाम प्राप्त कर सकती हैं।
Third party image reference
प्रेगनेंसी को चेक करने का सही समय रिलेशन बनाने के 10 दिन बाद का होता है, इन 10 दिनों में यूरिन में एचसीजी हार्मोन का पता लगा सकते हैं, जिससे परिणाम सही मिलता है।
प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करने से पहले कुछ भी खाएं पियें नही, क्योंकि यदि आप पानी भी पीती हैं तो एचसीजी हार्मोन का लेवल बदल सकता है।
Third party image reference
यदि आपकी जाँच पॉजिटिव है, तो शुरू से ही अपने खानपान पर ध्यान देना शुरू कर दें और डॉक्टर के सम्पर्क में रहें।
तो अगर आप भी किसी स्वास्थ्य या ब्यूटी समस्या से परेशान हैं, तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
प्रेगनेंसी किट से जांच करते समय ध्यान रखें ये 5 बातें, मिलेगा सही परिणाम
Reviewed by Hindi khabar
on
November 22, 2019
Rating:


