Google
दलिया खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर, खनिज और विटामिन बहुत अधिक मात्रा में मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे मीठा या फिर नमकीन दोनों तरह से बनाकर खा सकते है। इसका सेवन सुबह नाश्ते में करने से दिनभर भूख कम लगती है। जिसकी वजह से वजन कम करने में बहुत मदद मिलता है। तो चलिए जानते हैं दलिया का सेवन करने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।
Google
(1) दलिया खाने से वजन कम होता है। क्योंकि इसमें कम कैलोरी, कम वसा और अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जिससे इसे खाने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
(2) दलिया में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से यह कब्ज को दूर करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होता है। जिससे इसके सेवन से पेट का कैंसर होने का खतरा भी कम रहता है।
(3) दलिया एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए यह शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर करता हैं। और साथ ही इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है।
(4) दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है।
(5) दलिया में आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। जिससे इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती हैं। और साथ ही यह एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करता है।
Google
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेन्ट करके बताएं साथ ही हमें फाॅलो जरूर करें ताकि आप हमारी सभी पोस्ट सबसे पहले प्राप्त कर सकें।
मांस से ज्यादा ताकतवर है ये चीज़, रोज सुबह खाने से दूर होते हैं ये 5 रोग
Reviewed by Hindi khabar
on
November 04, 2019
Rating:


