Google Image
इंसान से कुछ गलतियां भूलवश होतीं हैं और कई गलतियां इंसान जानबूझ कर करता है, और जो इंसान जानबूझ कर गलतियां करता है। वह दंड का अधिकारी होता है। आज मैं बात कर रहा हूँ तम्बाकू के बारे में , तम्बाकू के सेवन से आज लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, किन्तु इसके बावजूद भी इसका सेवन करते हैं। तम्बाकू में निकोटीन नामक एक पदार्थ पाया जाता है। जिसके सेवन से इंसान तम्बाकू का लती बन जाता है और चाहकर भी नहीं छोड़ पाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से हर साल 16 लाख लोगों की मौत हो जाती है और यह आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
Google Image
आज हमारे देश में लगभग 80% लोग गुटखा, तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं और इन तीनों में तम्बाकू पड़ती है। लोगों को पता होता है कि इससे कैंसर होता है इसके बावजूद अपने शौक के लिए इन चीजों का सेवन करते हैं। अब तो सिर्फ एक ही चारा है कि या तो इस पर बैन लगाया जाय या तम्बाकू के उत्पादन पर रोंक लगा दी जाय। तम्बाकू के सेवन से हार्ट अटैक, हाई बीपी और कैंसर जैसी बीमारी जन्म लेती है।
Google Image
इसके सेवन करने वाले शुरू में तो अपने शौक में इसका सेवन करते हैं लेकिन बाद में इसकी लत लग जाती है और ये लाख कोशिश के बावजूद नहीं छूटती। भारत में ज्यदातर लोग किसी न किसी रूप में इस मीठे जहर सेवन जरूर करते हैं और इसके नुक्सान जानकार भी अनजान बने रहते हैं परिणाम स्वरुप धीरे धीरे हो जाती है मौत। दोस्तों, अगर आप इस मीठे जहर का सेवन करते हैं तो तुरंत छोड़ दें, कहीं बाद में पछताना न पड़े।
Google Image
तम्बाकू मीठे जहर की तरह काम करती है, जो पहले इंसान को कई बीमारियों से ग्रसित करती है और उसके बाद जान ले लेती है। तम्बाकू छोड़ने का सिर्फ एक ही उपाय है दृढ संकल्प। आप लोग जो भी इस मीठे जहर के शिकार हैं आज से ही दृढ संकल्प करें और खुशहाल जीवन जियें।
दोस्तों, अगर हमारी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे शेयर लाइक और हमारे चैनल को फॉलो करें।
अगर आप इस मीठे जहर का सेवन करते हैं तो तुरंत छोड़ दें, बाद में पड़ सकता है पछताना
Reviewed by Hindi khabar
on
November 04, 2019
Rating:



