प्रियंका चोपड़ा के नाम की गूंज अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में सुनने को मिलती है। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहती हैं लेकिन काम के सिलसिले में अक्सर भारत आती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं तो वो मुंबई में ही हैं। बीते दिन एक पार्टी में प्रियंका शामिल हुईं जहां से कटरीना ने तस्वीर शेयर की।
तस्वीर में कटरीना के साथ प्रियंका और सलमान खान की बहन अर्पिता खान नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर तीनों की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। कटरीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्पिता दोनों अभिनेत्रियों के बीच में खड़ी है और मुस्कुरा रही हैं
सलमान से अनबन के बावजूद इस वजह से उनकी बहन संग आधी रात को पार्टी करती दिखीं प्रियंका
Reviewed by Hindi khabar
on
November 29, 2019
Rating:
