जानें कौन थी प्रियंका रेड्डी, जिनके साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी के हैदराबाद में 27 साल की एक महिला के साथ रेप करने के बाद ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई है। घटना हैदराबाद के आउट स्कर्ट्स में तब घटी, जब डॉ. प्रियंका रेड्डी उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गच्चीबाउली काम के लिए जाती थीं और अपनी स्कूटी को टोंडुपल्ली टोल प्लजा के पास पार्क करके आगे कैब से गई थीं, जब वो वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर थी।

कैब से घर लौटने का फ़ैसला लिया

उसके बाद प्रियंका ने स्कूटी को टोल प्लाजा पर खड़ी करके कैब से घर लौटने का फ़ैसला लिया। टोल प्लाजा पर दो लोगों ने प्रियंका को पंक्चर ठीक कराने का ऑफ़र दिया और वे स्कूटी ले गए, इसके बारे में प्रियंका ने अपनी बहन भाव्या को फ़ोन करके बताया। प्रियंका ने जो फोन किया था उसमें वो बता रही थीं कि उन्हें अकेले सड़क पर खड़ा होने में डर लग रहा है, अचानक से कुछ लोग दिख रहे हैं और ट्रक वैगरह लग गया है।
उसके बाद प्रियंका अपनी बहन को थोड़ी देर में फोन करने की बात कहती हैं, लेकिन इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ़ हो जाता है। फिर उनकी फॅमिली के लोग टोल प्लाजा के पास आकर प्रियंका को खोज थे हैं और फिर स्थानीय शमशाबाद पुलिस स्टेशन में प्रियंका के मिसिंग होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
28 नवंबर गुरुवार की सुबह शमशाबाद पुलिस स्टेशन से सटे शादनगर पुलिस इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली।
जिसके बाद प्रियंका के घर वालों ने आकर पहचान की, सैंडिल और स्कॉर्फ़ के अलावा 100 मीटर की दूरी पर प्रियंका के इनरवियर भी मिले थे, जिसके आधार पर घर वालों ने पहचान सुनिश्चित की।
एक रिपोर्ट में कहा गया कि हादसे की जगह से कुछ दूरी पर इनर वियर मिलने से भी प्रियंका के साथ रेप होने की आशंका है।

ये कहना है पुलिस का

इस पूरे मामले में शमशाबाद पुलिस स्टेशन ऑफिसर अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। छानबीन कर रहे हैं, जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभी तक प्रियंका के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रियंका को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो गई

प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो गई है। इसके लिए ट्विटर पर #RIPPriyankaReddy ट्रेंड कर रहा है।
जानें कौन थी प्रियंका रेड्डी, जिनके साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा जानें कौन थी प्रियंका रेड्डी, जिनके साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा Reviewed by Hindi khabar on November 29, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.