भारत में बहुत से शासकों ने राज किया, जिनमे से कुछ ऐसे शासक हुए हैं जिनके शासन को आज भी याद किया जाता है, इनमे से कुछ महिला शासक भी थी, जिनमे मुस्लिम शासिका रजिया सुल्तान का नाम आज भी गर्व से लिया जाता है, रजिया भारत की पहली मुस्लिम महिला शासक और इल्तुतमिश की बेटी थी।
Third party image reference
रजिया का जन्म सन 1205 में हुआ था, रजिया बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली, बहादुर और कुशल योद्धा थी, उन्होंने सेनाओं का नेतृत्व किया, और राज्यों का प्रशासन भी सीखा, रजिया में वो सभी गुण विद्यमान थे जो एक कुशल शासक में होने चाहिए, शासक के रूप में वह अपने भाइयों से अधिक सक्षम थी।
Third party image reference
इसलिए इल्तुतमिश ने अपने उतराधिकारी के रूप में रजिया को चुना, जब इल्तुतमिश बाहर जाता था तो रजिया ही राज्य का कामकाज संभालती थी, लेकिन इल्तुतमिश के मरने के बाद उसके बेटे रुकुन-उद-दीन फिरोज ने सिंहासन पर कब्जा कर लिया, लेकिन 7 महीने के बाद ही रजिया ने दिल्ली के लोगों के समर्थन से भाई को हराकर सिंहासन पर कब्जा कर लिया।
Third party image reference
रजिया ने अपने शासन में पुरुषों के साथ मिलकर सड़क निर्माण, कुओं की खुदाई, व्यापार को बढ़ावा और बुनियादी ढांचे में सुधार करने का काम किया, रजिया ने कठोर शासन के लिए गहने और स्त्रियों के पहनावे को त्याग दिया था और मर्दाने कपड़े पहनती थी, रजिया के शासन में दिल्ली अधिक समृद्धिशाली राज्य बना।
तो अगर आप ये आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें, साथ ही कोई प्रश्न हो तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
इस खूबसूरत मुस्लिम लड़की ने सालों तक किया था भारत पर राज, पुरुषों के साथ करती थी ऐसा काम
Reviewed by Hindi khabar
on
November 22, 2019
Rating:


