प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को इस वजह से दी बधाई, 13 दिसंबर को फैंस को मिल सकती है ख़ुशख़बरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जबसे शादी हुई है, ये जोड़ी रोज़ाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. एक-दूसरे के प्रति खुलकर प्यार का इज़हार करने वाले इस कपल ने आज फिर से दिल की बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनो दिल्ली में अपनी अगली फ़िल्म 'द वाइट टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी वजह से वो अपने पति निक जोनास की फ़िल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' के प्रीमियर में शामिल नहीं हो सकीं.
A post shared by Priyanka Chopra Jonas(@priyankachopra) on Oct 26, 2019 at 9:01pm PDT
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जबसे शादी हुई है, ये जोड़ी रोज़ाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. एक-दूसरे के प्रति खुलकर प्यार का इज़हार करने वाले इस कपल ने आज फिर से दिल की बात कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के ज़रिए निक जोनस को उनकी अगली फ़िल्म के लिए बधाई दी. साथ ही कहा कि मुझे निक जोनस पर गर्व है.
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विशेष संदेश में प्रियंका ने निक को अपना 'प्यार' बताया है और फिल्म के लिए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें निक पर गर्व है.
प्रियंका ने लिखा, “मेरे प्यार मुझे तुम पर बहुत गर्व है. 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल” के लिए बहुत बधाई.
फ़िल्म के प्रीमियर पर निक ने मैगज़ीन को प्रियंका की गैर हाज़िरी की वजह बताते हुए कहा, वो फिलहाल भारत में एक फ़िल्म की शूटिंग कर रही हैं. हालांकि प्रियंका को जलन भी महसूस हो रही है क्योंकि वो जुमांजी से प्यार करती हैं. वो वाकई में यहां आना चाहती थीं, लेकिन काम की वजह से वो नहीं आ पाई.
A post shared by Priyanka Chopra Jonas(@priyankachopra) on Sep 2, 2019 at 12:00pm PDT
'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' जुमांजी सीरीज़ की अगली फ़िल्म है. इस फ़िल्म में निक के साथ रॉक, केविन हार्ट, कैरेन गिलान, जैक ब्लैक जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. ये फ़िल्म भारत में 13 दिसंबर को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज़ होगी.
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को इस वजह से दी बधाई, 13 दिसंबर को फैंस को मिल सकती है ख़ुशख़बरी प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को इस वजह से दी बधाई, 13 दिसंबर को फैंस को मिल सकती है ख़ुशख़बरी Reviewed by Hindi khabar on December 11, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.