सोशल मीडिया पर पति निक को लेकर प्रियंका ने शेयर किया ये प्यारा पोस्ट, हो रहा वायरल

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री के सबसे चर्मिंग कपल हैं। अक्सर दोनों को लेकर कोई ना कोई खबरें आती रहती है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता होगा जिस दिन निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को कई खबर ना आए। अक्सर दोनों को एक साथ इवेंट और पार्टी में देखा जाता है। दोनों केमिस्ट्री बेहद शानदार हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल बात ये है कि निक जोनस हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जुमांजी की तीसीर फ्रेंचाइजी जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल में नजर आएंगे।
जिसका हाल ही में प्रीमियर रखा गया था। जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल के प्रीमियर में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। हालांकि आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पित निक जोनस की इस फिल्म के प्रीमियर में नहीं पहुंच पाई थी। इसका कारण था उनका वर्क कमिटमेंट। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने निक की रेड कार्पेट की तस्वीर पोस्ट की।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे आप पर बहुत गर्व है माई लव। बहुत ज्यादा Fomo। जुमांजी द नेक्स्ट लेवल के लिए आपको बधाई।’ आपको बता दें कि Fomo का मतबल ‘फीयर ऑफ मिसिंग आउट’ होता है।
अगर हम बात करें फिल्म ‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’ की तो ये इसी 13 दिसंबर को भारत में रिलीज होगी। जिसमे मुख्य किरदार के तौर पर निक जोनस के अलावा ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, कैरेन गिलान, जैक ब्लैक नजर आने वाले हैं। इस बार फिल्म जुमांजी में निक का पहले से ज्यादा बड़ा किरदार हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो उनकी पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था जो बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
सोशल मीडिया पर पति निक को लेकर प्रियंका ने शेयर किया ये प्यारा पोस्ट, हो रहा वायरल सोशल मीडिया पर पति निक को लेकर प्रियंका ने शेयर किया ये प्यारा पोस्ट, हो रहा वायरल Reviewed by Hindi khabar on December 11, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.