ट्रेन में पब्जी खेल रहा था 20 साल का युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि तुरंत चली गई जान

वर्तमान समय में हमारे भारत में सबसे लोकप्रिय मोबाइल फोन गेम है पब्जी। ज्यादातर युवाओं को अपने स्मार्टफोन में इस गेम को खेलते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में 20 वर्षीय एक युवक ट्रेन में सफर के दौरान कानों में हेडफोन लगाकर पब्जी खेल रहा था। वह इस खेल में इतना डूब गया था कि एक गलती ने उसकी जान ही ले ली। उस लड़की का नाम है सौरभ यादव और वह ग्वालियर का रहने वाला था।

Third party image reference
सौरभ एक कंपनी में काम करता था। वह अपने एक दोस्त संतोष शर्मा के साथ जेवरात लेकर आगरा के चौक फव्वारा आ रहा था। संतोष ऊपर की सीट पर बैठा और नीचे की सीट पर सौरभ गेम खेल रहा था। खेलने के दौरान उसको प्यास लगी थी। उसने अपने बैग से बोतल निकाली। बैग में पानी की बोतल के अलावा चांदी की सफाई करने वाले केमिकल की बोतल भी थी। गेम में डूबे होने के कारण उसने ध्यान नहीं दिया और केमिकल की बोतल हाथ में आ गई। उसने जैसे ही इसे पीया, जोर से चिल्लाया, बचाओ-बचाओ, केमिकल पी लिया है। फिर चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई।
लेकिन ट्रेन में उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी और इसलिए 45 मिनट तक उपचार न मिलने के कारण उसकी ट्रेन में ही मौत हो गई। शव को आगरा कैंट स्टेशन उतारा गया। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई।
ट्रेन में पब्जी खेल रहा था 20 साल का युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि तुरंत चली गई जान ट्रेन में पब्जी खेल रहा था 20 साल का युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि तुरंत चली गई जान Reviewed by Hindi khabar on December 16, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.