आनंद कुमार का सुपर-30 क्यों बंद हो गया है? आप भी जानिए


Third party image reference
आखिरकार वह खबर सच निकली, जिस खबर की चर्चा पटना की सड़कों पर लगातार हो रही थी।
लोग सुपर थर्टी के बंद होने की बात कर रहे थे।
सुपर ३० वह संस्थान है जिसे 18 सालों से आनंद कुमार चला रहे थे। यहां से सैकड़ों बच्चे आईआईटी संस्थान में प्रवेश पाते हैं लेकिन इन 18 सालों से चल रहा, सुपर थर्टी अब बंद हो चुका है। अब आनंद कुमार ने खुद ही इस बात को स्वीकार करते हुए एक फेसबुक पोस्ट किया है।

Third party image reference
उन्होंने सुपर ३० बंद होने की घोषणा कर दी है। फेसबुक पर यह जानकारी देते हुए आनंद कुमार ने लिखा
" इस साल मैंने एक भी एडमिशन नहीं लिया है और पिछले 18 वर्षों से लगातार सफलता पूर्वक चल रहे सुपर थर्टी को अब और बड़ा करने का समय आ गया है। मैंने जितना सोचा था उससे भी कहीं बहुत ज्यादा सफलता मिली। आज निर्धन परिवार के सैकड़ों छात्र ऊंचे पदों पर आसीन होकर देश दुनिया में सुपर थर्टी का नाम ऊंचा कर रहे हैं। मेरे जीवन पर लिखी गई किताब अब काफी लोकप्रिय हुई है और पांच विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित हुई है। इस वर्ष रितिक रोशन अभिनीत सुपर थर्टी की फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया। भारत के आठ राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया।

Third party image reference
अभी हाल ही में मुझे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में कैंब्रिज यूनियन के मंच पर बोलने का सौभाग्य मिला जहां कहीं मैं पैसों के अभाव में एडमिशन मिलने के बाद भी नहीं जा सका था। इस वर्ष कई व्यवस्थाओं के बीच सुपर थर्टी से मैंने एक साल का ब्रेक ले रखा है। इस वर्ष मैंने सुपर ३० में एक भी एडमिशन नहीं लिया है ताकि और कुछ बड़ा करने के लिए देश दुनिया में घूम कर कुछ सीखने के लिए समय निकाल सकूं।
सुपर थर्टी फिल्म के रिलीज के बाद से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं इसलिए मैं बहुत बड़े पैमाने पर कुछ बड़ा करने जा रहा हूं जिसकी घोषणा मैं अगले वर्ष तक करूंगा। इस बीच में खूब घूमूँगा और लोगों से राय विचार करूंगा। मैं अपने अंतिम सांस तक यह देखना चाहता हूं कि दुनिया में किसी छात्र की पढ़ाई पैसों के अभाव में ना छूट जाए और इसके लिए मैं अपनी ताकत लगा दूंगा। बस जरूरत इस बात की है कि आप अपना सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखें। "

Third party image reference
अभी 19 नवंबर को आनंद कुमार पर गुवाहाटी हाईकोर्ट में जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया था। फिल्म सुपर थर्टी के रिलीज से पहले ही आनंद कुमार विवादों में थे। लेकिन युवाओं ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया जिससे यह फिल्म काफी चर्चा में रही। आनंद के विरोधियों और प्रशंसकों के लिए देखना दिलचस्प होगा की एक साल के ब्रेक के बाद सुपर थर्टी में आखिरकार क्या बदलाव होता है।
इसमें कोई शक नहीं कि १८ साल पहले तक आई आई टी की इस मुश्किल परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों के पास कोई अच्छा संस्थान नहीं था, और अगर थे भी सही, तो वहां पढ़ने के लिए छात्रों को भारी भरकम फ़ीस चुकानी पड़ती थी लेकिन आनंद कुमार ने पिछले १८ सालों से कितने ही गरीब मजदूरों, रिक्शा चलने वालों, चाय का ठेला लगाने वालों के बच्चों को आई आई टी में एडमिशन दिलवा कर उनकी जिंदगीं को बदल दिया। बाकि जहां प्रसिद्धि होती है वहां विवाद तो रहते ही हैं अभी हाल ही में उनके ब्रेन में टूमर होने की बात भी सामने आई थी। एक समय के बाद इन्सान जिंदगी में ब्रेक लेना चाहता है और छात्रों की भीड़ से दूर शांति चाहता है, घूमने का सपना पूरा करना चाहता है। फिर कुछ नया ताजा करना चाहता है। हमे पूरी उम्मीद है बल्कि विशवास है कि छात्रों के लिए कुछ और बढ़िया ही लेकर आयंगें आंनद कुमार, इंतजार रखिये।
आनंद कुमार का सुपर-30 क्यों बंद हो गया है? आप भी जानिए आनंद कुमार का सुपर-30 क्यों बंद हो गया है? आप भी जानिए Reviewed by Hindi khabar on December 11, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.