कभी बॉलीवुड पर करता था राज, अब फ्लॉप होने के बाद अमेरिका में धूप सेकता नज़र आया ये अभिनेता

नमस्कार, बॉलीवुड के दर्शक कलाकार को परखने के मामले में बहुत सटीकता से काम लेते हैं। फिल्मों की हर बारीकी को परखा जाता है। एक 200 रूपए की टिकट लेकर थिएटर में जाने वाले इंसान के पास 200 करोड़ रूपए में बनी फिल्म को पलभर में बेकार घोषित कर देने का हक़ है।

Image- twitter.com
इसीलिए ज़रूरी नहीं कि आप सुपरस्टार हैं तो आपकी सभी फिल्में हिट हो जाएंगी। जनता समझदार है, अब सिर्फ अच्छे कॉन्टेंट का बोलबाला है। अभिनेता शाहरुख़ खान भी इसी दौर से गुज़र रहे हैं जहां उनका करियर ठंडा पड़ गया है।

Image- twitter.com
'फैन', 'जब हैरी मेट सेजल' और 'ज़ीरो' जैसी फ्लॉप फिल्में देने के बाद शाहरुख़ के करियर ग्राफ की ढलान बढ़ती जा रही है। कभी बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख़ अब अगली फिल्म चुनने के लिए बार-बार सोच रहे हैं। इन दिनों शाहरुख़ फिल्में चुनने की दुविधा से ब्रेक लेकर अमेरिका के सुहाने मौसम का मज़ा ले रहे हैं।

Image- twitter.com
शाहरुख़ ने ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-"आखिरकार कैलिफ़ोर्निया में सूरज उग गया है। अब पूल में जाने का वक़्त है। पर उसके लिए सही कपड़े पहनने होंगे, अपने एयरबीएनबी विला में हूँ"। एक तस्वीर में जहां शाहरुख़ पूल के पास धूप सेकते नज़र आए वहीँ दूसरी फोटो में किंग खान बिलियर्ड्स का आनंद लेते दिखे।

Image- twitter.com
फैन के साथ भी शाहरुख़ की एक फोटो सामने आई है, शाहरुख़ अपनी गर्ल फैन के साथ खड़े होकर चार्मिंग पोज़ दे रहे हैं। आपको क्या लगता है, क्या शाहरुख़ फिर से ब्लॉकबस्टर फिल्में दे पाएंगे? अपने विचार कमैंट्स में बताएं।
कभी बॉलीवुड पर करता था राज, अब फ्लॉप होने के बाद अमेरिका में धूप सेकता नज़र आया ये अभिनेता कभी बॉलीवुड पर करता था राज, अब फ्लॉप होने के बाद अमेरिका में धूप सेकता नज़र आया ये अभिनेता Reviewed by Hindi khabar on December 07, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.