उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव रेप पीड़ित की मौत के बाद दुख जताया है. उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलेगा. कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव कांड के स्पीडी ट्रायल की घोषणा की. (फोटो : गूगल)
90 फीसदी झुलसी उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित ने शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। रात 11.40 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बोलीं कि आरोपियों को एक महीने में फांसी दी जाए।
उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद भड़का है लोगों का गुस्सा. (फोटो : गूगल)
जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़ित को गुरुवार तड़के जला दिया था। जलते शरीर के साथ ही एक किमी तक भागकर उसने लोगों की मदद से पुलिस को आपबीती बताई थी। गुरुवार देर शाम उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित पूछ रही थी कि वह बच तो पाएगी?
सीएम योगी ने कहा, कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा. (फोटो : गूगल)
डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि वह जीना चाहती थी। उसने अपने भाई से कहा था कि उसके गुनहगार बचने नहीं चाहिए। पांचों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनमें से दो वही हैं, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अब इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाएगा।
उन्नाव पीड़ित की मौत के बाद आया सीएम योगी आदित्यनाथ का ये दमदार बयान, बढ़ी हलचल
Reviewed by Hindi khabar
on
December 07, 2019
Rating:


