दुखद घटना के बाद मृतक युवती का पूरा परिवार बिखर सा गया था और घटना को याद कर मृतक युवती की मां की आंखों में आंसू आ जाते और उस घटना के कारण उनका पूरा परिवार शायद ही कभी उबर पाता अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहूल गांधी उनकी सहायता न करते।
बता दें के निर्भया कांड के लगभग 5 वर्षों बाद निर्भया की मां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा खुलास किया है,बता दें के निर्भया की मां ने बताया की जब उनका परिवार काफी संकटों से गुजर रहा था, तब राहुल गांधी ने उनकी बहुत सहायता की है और उन्होंने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया है।
आगे,निर्भया की मां ने बताया कि शायद हम लोग कभी निर्भया कांड से ना उबर पाते अगर राहुल गांधी हमारे साथ न होते और उन्होंने अंग्रजी के एक पेपर में बताया कि निर्भया के मौत के बाद हम सब सहम चुके थे और कई लोगों ने हमारी सहायता की। लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के बदौलत आज मेरा बेटा पायलट है।
वहीं,निर्भया की मां ने राहुल गाँधी की चर्चा करते हुए आगे बताया कि उन्होंने ने मेरे बेटे अमन काल्पनिक नाम की पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाया और राहुल गाँधी,अमन को गाइड भी करते रहते थे और साल 2013 में CBSE की परीक्षा पास करने के बाद राहुल ने अमन को रायबरेली में स्थित Indira Gandhi National Flying Academy में दाखिला दिलाया और उसका सारा खर्च भी उठाया।
आपको बता दें कि 16 December साल 2012 को दिल्ली में चलती बस में 6 आरोपियों ने निर्भया का गैंगरेप किया था और उन 6 आरोपियों मे एक नाबालिग था। इलाज के दौरान 29 December को निर्भया का देहांत हो गया था।
निर्भया की माँ ने राहुल गाँधी को लेकर किया बड़ा खुलासा,देखिए क्या जल्द इस खबर के जरिए…..
Reviewed by Hindi khabar
on
December 07, 2019
Rating:




