शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल का ये मतलब है
शरीर पर पाए जाने वाले काले या लाल रंग के बिंदु को तिल कहा जाता है। तिल का आकार छोटा या बड़ा कुछ भी हो सकता है, साथ ही तिल हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर अवश्य होता है। चेहरे के ख़ास स्थान पर तिल बेहद ख़ूबसूरत लगते है, लेकिन क्या आपको पता है, कि शरीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल का अपना अलग महत्व है? शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल का क्या मतलब है, आइये जाने:
हाथों के बीच में तिल
ऐसा माना जाता है कि हाथ के बीच में तिल के होने से इंसान बहुत पैसे वाला होता है वहीं अगर तिल हाथों में बनने वाले पर्वत या उँगलियों पर हो तो वो दुर्भाग्य का प्रतीक होता है।
आईब्रोव्स/ भौहों पर तिल
Third party image reference
अगर किसी व्यक्ति के दोनों आईब्रोव्स पर तिल हो तो ऐसा मानते है कि वो व्यक्ति अक्सर यात्रा करता रहता है वहीं अगर तिल सिर्फ दायी आईब्रो पर है, तो वो शुभ होता है, साथ ही बाएँ तरफ तिल का होना दुखदायी होता है।
पेट पर तिल
पेट पर तिल होने का मतलब है, कि वो व्यक्ति खाने का शौकीन होता है और यह व्यक्ति के धनवान होने का सूचक है, लेकिन यह उसके स्वास्थ्य के खराब होने का प्रतीक भी माना जाता है।
नाक पर तिल
नाक पर तिल होना बेहद सुखद और खुशियों का प्रतीक है, खास कर महिलाओं के नाक पर तिल होने का मतलब है, उनका भाग्यशाली होना।
ठोड़ी पर तिल
Third party image reference
ठोड़ी पर तिल का अर्थ है कि वो लोग कम मिलनसार होते है व अकेले रहना अधिक पसंद करते है।
होंठ और माथे पर तिल का होना
होठ पर तिल वाले लोगों का स्वभाव प्यार करने वाला होता है और आप इन्हें फ़्लर्ट मान सकते हैं। माथे पर तिल होने पर माना जाता है, कि उस व्यक्ति को बहुत संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन इस संघर्ष का अच्छा परिणाम मिलता है।
बाजुओं पर तिल
अगर आपकी दायें बाजु पर तिल है, तो आप बुद्धिमान है और लोग आपको मानते है. वहीं अगर आपके बायें बाजु पर तिल है, तो आप बिंदास है और शर्माना आपको नहीं आता। आपके दोस्त जल्दी बन जाते है।
पीठ पर तिल
पीठ पर तिल होने का अर्थ है “आपका प्यार करने वाला होना” ,साथ ही ऐसे व्यक्ति अच्छा कमाते है ,साथ ही उतना ही खर्च भी करते हैं।
अंगूठे पर तिल
Third party image reference
अगर आपके हाथ या पैर के अंगूठे पर तिल है, तो आप अपने काम को बहुत ही कुशलता से करते है, साथ ही आपको न्याय पसंद है और दूसरों से कैसे व्यवहार करना है आपको अच्छे से पता है।
इसके अलावा अगर तिल पर बाल है, तो उसे अशुभ मानते है, तिल का बड़ा होना शुभ होता है, अगर तिल गहरे रंग को तो इसका मतलब है संघर्षपूर्ण जीवन वहीं हलके रंग का तिल सकारात्मकता का प्रतीक है।
तिल का किसी अंग पर होने या न होने का अर्थ जीवन को प्रभावित नहीं कर सकता, इसलिए अपनी ज़िन्दगी को सुखी और खुशहाल बनाने के लिए मेहनत करें और खुश रहें।
शरीर के प्रत्येक हिस्सों पर तिल का अलग अलग महत्व होता है। आप भी जानिए
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:


