नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियां, जानिए क्या कहा

नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया है. इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े हैं. वहीं विपक्ष में 80 वोट पड़े हैं. लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और केंद्र सरकार के सामने सवाल रखे, जिसका जवाब गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में दिया. नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के लोकसभा से पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की. यह बिल अब राज्यसभा में बुधवार को पेश किया जा सकता है. नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस देश का विभाजन न करती तो मुझे यह बिल लेकर नहीं आना पड़ता.
इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।

Third party image reference
स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं नहीं चाहती कि एक करदाता के रूप में मेरी मेहनत की कमाई इस बीमार बिग्रेड NRC/CAB परियोजना के वित्तपोषण में खर्च हो!'

Third party image reference

Third party image reference
स्वरा भास्कर के अलावा बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री गौहर खान ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '#CitizenshipAmendmentBil भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन!'

Third party image reference

Third party image reference
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। एक ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ईश्वर हमें बचाओ'

Third party image reference
भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा, जो वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को शरण देना चाहता है, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे. वोट के लिए घुसपैठियों को शरण देने वाले चिंतित हैं. रोहिंग्या को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. रोहिंग्या बांग्लादेश के जरिए भारत आते हैं. उन्होंने कहा, किसी भी रिफ्यूजी पॉलिसी को भारत ने स्वीकार नहीं किया है. पारसी भी प्रताड़ित होकर ईरान से भारत आए थे. कांग्रेस ने जिन्ना की टू नेशन थ्योरी क्यों मानी? कांग्रेस ने विभाजन को क्यों नहीं रोका? पीओके हमारा है और वहां के लोग भी हमारे हैं.
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियां, जानिए क्या कहा नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियां, जानिए क्या कहा Reviewed by Hindi khabar on December 11, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.