बॉलीवुड से आई दुखद खबर इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

बॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का निधन हो गया है। इंडस्ट्री में प्यार से सब उन्हें सुब्बू बुलाते थे। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए सुभाष वगल (सुब्बू ) के निधन की जानकारी दी। वह कैंसर से पीड़ित थे और शुक्रवार को मुंबई में उन्होंने आखरी सांस ली। वहीं कल शाम को उनके अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा और फिल्ममेकर डब्बू रत्नानी शामिल हुए।

Third party image reference
अनुष्का ने अपने साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखा, 'वो दयालु, विनम्र और ब्रीलियंट थे। एक कलाकार, मैं हमेशा उन्हें यही कहती थी। सुब्बू हमेशा हमारे देश के सबसे ज्यादा प्यार और इज्जत पाने वाले मेकअप आर्टिस्टों में से एक रहेंगे। जब भी उन्होंने मेरे चेहरे को छुआ अपने बेहतरीन टैलेंट से मुझे खूबसूरत लुक दिया। और अपने खूबसूरत काम के लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। एक बेहतरीन बेटा, भाई और एक खूबसूरत शख्स आज हमें छोड़ गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुब्बू।'

Third party image reference
अनुष्का के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए सोनम कपूर, करण जौहर, बिपाशा बसु, अथिया शेट्टी, काजल अग्रवाल, ऐशा गुप्ता, अदिति राव हैदरी और डब्बू रतनानी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। सभी ने कमेंट कर सुब्बू की आत्मा की शांति कि दुआ की। वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की।

Third party image reference
बता दें कि सुब्बू ने अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी, तब्बू, श्रद्धा कपूर और सोनम कपूर सहित कई बॉलीवुड सितारों का मेकअप कर चुके थे।

Third party image reference
दोस्तों, आपको यह जानकारी कैसी लगी यह आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर पोस्ट पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। यदि सुभाष जी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो कॉमेंट में ॐ शांति लिखना ना भूलें, धन्यवाद।
बॉलीवुड से आई दुखद खबर इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे बॉलीवुड से आई दुखद खबर इस मशहूर हस्ती का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे Reviewed by Hindi khabar on December 07, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.