कई लोगों को सुबह नाश्ते में अंडा खाने की आदत होती है। लेकिन हो सकता है कि वो इस खबर को पढ़ने के बाद अंडा खाने से पहले सौ बार सोंचे। जी हां दरअसल खबर ही कुछ ऐसी है कि अंडा खाने के शौकीन लोगों को झटका लग सकता है। दरअसल एक शख्स जब अंडा खा रहा था तब उसके अंदर से कुछ ऐसी चौंकाने वाली चीज निकली कि जिसे देख हर हर किसी के होश उड़ जाएंगे।
बता दें कि ये मामला हिमाचल के ऊना से बसदेहड़ा क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल बता दें कि यहां एक मुर्गी के अंडे से जहरीला कीड़ा निकला है। वो तो गनीमत है कि खाने वाले ने इस अंडे को उबाल लिया था लेकिन काटकर जैसे ही इसे खाने लगा कि उसकी नजर अंडे के भीतर एक काले रंगे के निशान पर पड़ी। अंडे से निकला जहरीला कीड़ा देखने में सपोलिया (सांप का बच्चा) जैसा लग रहा था।
अंडे से निकला जहरीला कीड़ा देखने में सांप का बच्चे जैसा लग रहा था। तभी उस व्यक्ति ने उस दुकान वाले के घर जाकर इसकी शिकायत की जिससे की उसके घर पर हड़कंप मच गया क्योंकि इस अंडे के साथ बाकी अंडे भी एक ही पतीले में उबाले गए थे, जिन्हें परिवार में बच्चों ने खा लिया था। खबर के अनुसार जैसे ही व्यक्ति अपने यहां अंडे खरीद कर लाया वैसे ही उसने उबालने को रख दिया जिसमें आधा दर्जन अंडों में से एक अंडा उबलने के बाद काला हो गया।
गुरशरण जब उस अंडे को काटकर खाने ही वाला थे, तो उसकी नजर अंडे के अंदर चिपके जहरीले कीड़े पर पड़ी। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी। ऐसा देख घर के लोग काफी घबरा गए क्योंकि वह सांप के बच्चे के आकार में नजर आ रहा था। इस घटना के बाद गुरशरण सिंह ने लोगों से अपील की है कि लोग अंडे जांच पड़ताल के बाद ही खाएं।
अगर आपको भी पसंद हैं उबले अंडे, तो ये खबर पढ़ते ही छोड़ देंगे हमेशा के लिए
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: