कुछ बाते अक्सर सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या ऐसा भी हो सकता है. आज की दुनिया में अभी भी कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन पर भरोसा करना नामुमकिन सा होता है. मगर जब सामने आती है तो होश तक उड़ जाते है. ऐसा ही कुछ आज हम आपको बताने जा रहे जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे.
बताते चलें हमारे भारत देश में ऐसे बहुत से जीव जानवर है जिन्हें अभी तक बहुत से लोगों ने नहीं देखा है और जब अचानक वह सामने आते हैं तो इंसान हैरानी के सिवाय और कुछ नहीं कर सकता. ऐसे ही एक जीव यूपी के कुशीनगर जिले में देखा गया जो विचित्र है|
उसे देखने के बाद लोग इतना डरे हुए हैं कि अपने घर से उन्होंने निकलना ही छोड़ दिया अगर निकल भी रहे तो उनके मन में यह डर बना हुआ है कि कहीं वह जीव उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचा दे|
यह मामला यूपी के कुशीनगर के सटे बिहार के वाल्मीकि नगर टाइगर का है जहां का इलाका घनघोर जंगल में समेटे हुए हैं| अक्सर यहां पर ऐसे बहुत से जंगली जानवर निकल कर बाहर आते हैं जिन्हें देखकर लोग डर जाते हैं लोग दावा कर रहे हैं कि यह जीव देखने में जब खतरनाक है तो आगे उसके बारे में क्या कहा जाए लोग यहां तक कह रहे हैं ऐसा जीव ना मैंने कभी पहले देखा है और ना कभी इसके बारे में सुना है|
मिली जानकारी के मुताबिक़
खड्डा कस्बे के गांधीनगर वार्ड में शनिवार की रात लगभग नौ बजे फिर एक मकान की दीवार पर विचित्र जीव दौड़ता दिखा। लोग जब तक लाठी डंडा लेकर निकलते तब तक वह भाग निकला। देखते देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
पहली बार विचित्र जीव बीते गुरुवार की रात देखा गया था। तब से लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। रात जाग कर काट रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस विचित्र जीव की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें एक गैरेज के ऊपर यह विचित्र जीव दिखायी दे रहा है। लोगों का कहना है कि बीच बाजार स्थित खंडहर में ये रह रहे हैं। रात के समय निकल रहे हैं और घरों की ओर आने लग रहे हैं।
उनकी आंख व मुंह की बनावट अजीब और डरावनी है। वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव ने बताया कि वायरल फोटो की जांच करने वाले विशेषज्ञ अब तक ऐसा जीव देखे जाने से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोग जीव को देखते ही वन विभाग को सूचना दें।
यूपी में अजीब जानवर का खौफ, रातभर जाग रहे लोग, बोल रहे- एलियन !
Reviewed by Hindi khabar
on
December 13, 2019
Rating: