हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: जिस हाईवे पर हुआ था गैंगरेप, वहीं पुलिस ने किया चारों आरोपियों का एनकाउंटर

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ जिस तरह से चार लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया, उससे पूरे देश में आक्रोश था। वहीं, शुक्रवार को बड़ी खबर आई कि चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर वारदात के रिक्रिएशन के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया।

चारों आरोपियों का एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि ये एनकाउंटर उसी हाईवे एनएच 44 पर हुआ, जहां 27 नवंबर की रात महिला डॉक्टर के साथ चारों ने कथित तौर पर गैंगरेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था। गैंगरेप और मर्डर की वारदात के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। चारो ही आरोपी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर थे। इस मामले की सुनवाई के लिए 4 दिसंबर को फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया गया था।

उसी हाईवे पर हुआ एनकाउंटर जहां वारदात को दिया था अंजाम

इस वारदात के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे थे और लोग आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग कर रहे थे। संसद से लेकर सड़क तक इस मामले को लेकर बहस हो रही थी कि आखिर महिला सुरक्षा को लेकर कड़े कदम कब उठाए जाएंगे। पीड़िता एक पशु चिकित्सक थीं और हैदराबाद से करीब 60 किमी दूर एक गांव में वह पोस्टेड थीं।

गैंगरेप के बाद पीड़िता को जला दिया था

इसके पहले, मुख्य आरोपी ने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासा किया था कि गैंगरेप के बाद चारों ने महिला डॉक्टर की हत्या नहीं की थी बल्कि उसे पेट्रोल डालकर जलाया था, उस वक्त महिला जीवित थी। चारों आरोपियों को चेरलापल्ली जेल में रखा गया था। तब मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि गैंगरेप के बाद महिला भाग ना जाए इसलिए उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद पीड़िता को जबरन शराब पिलाई और जब वह बेहोश हो गई, तब लॉरी में डालकर पुल के नीचे लाए, यहीं पर पेट्रोल डालकर महिला को जला दिया। आरोपियों को लगा कि वह मर चुकी है लेकिन आग लगाने पर पाया कि वह जिंदा थी।
हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: जिस हाईवे पर हुआ था गैंगरेप, वहीं पुलिस ने किया चारों आरोपियों का एनकाउंटर हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: जिस हाईवे पर हुआ था गैंगरेप, वहीं पुलिस ने किया चारों आरोपियों का एनकाउंटर Reviewed by Hindi khabar on December 05, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.