हैदराबाद एनकाउंटर: आरोपियों के एनकाउंटर के बाद बोले पीड़‍िता के पिता, अब मिली बेटी की आत्‍मा को शांति

हैदराबाद। शुक्रवार की सुबह जब पूरा देश जागा तो उसे खबर मिली की 26 साल की डॉक्‍टर के गैंगरेप और निर्ममता से उसकी हत्‍या करने वाले चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। पिछले 10 दिन से इस केस ने देश भर में सबका खून खौला रखा था। हर कोई नाराज था और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहा था। इस खबर के बारे में पीड़‍िता के पिता और उनके परिवार को भी पता लगा तो उन्‍होंने पुलिस को शुक्रिया कहा। शुक्रवार को देर रात तीन बजे पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपियों को ढेर किया है। 

पुलिस को कहा थैंक्‍यू

पीड़‍िता के पिता ने इस एनकाउंटर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा, 'मेरी बेटी को मरे 10 दिन हो चुके हैं। मैं पुलिस और सरकार को इसके लिए धन्‍यवाद कहता हूं। अब मेरी बेटी की आत्‍मा को शांति मिलेगी।' पीड़‍िता का परिवार पुलिस की तरफ से शुरुआत में देर से लिए एक्‍शन को लेकर काफी नाराज था। कहीं न कहीं इस खबर से उन्‍हें जरूर खुशी मिली होगी। पुलिस ने अपराध के 48 घंटे के अंदर ही इसे अंजाम देने वालों को पकड़ लिया।

क्या हुआ था उस रात

बुधवार 27 नवंबर को रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर जब पीड़‍िता अपनी स्‍कूटी लेने के लिए वापस आईं तो इसी समय मुख्‍य आरोपी आरिफ अपनी लॉरी से बाहर आया। उसने बताया कि उनकी स्‍कूटी का टायर पंचर है। इसके बाद उसने इसकी मरम्‍मत की पेशकश की। आरिफ ने इसके बाद क्‍लीनर शिवा को स्‍कूटी की मरम्‍मत कराने के लिए भेजा। इसी समय पीड़‍िता ने अपनी बहन को कॉल किया और कहा कि उसे काफी डर लग रहा है। आरिफ ने इसके बाद क्‍लीनर शिवा को स्‍कूटी की मरम्‍मत कराने के लिए भेजा। इसी समय पीड़‍िता ने अपनी बहन को कॉल किया और कहा कि उसे काफी डर लग रहा है।

कंपाउंड में किया बलात्‍कार

पेट्रोल पंप पर लोगों को हुआ शक 15 मिनट की फोन कॉल के बाद करीब 9 बजकर 40 मिनट पर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद आरिफ, नवीन और चिन्‍नाकेशवाउलू उन्‍हें जबरदस्‍ती करीब के कंपाउंड में ले गए और यहां पर उनका बलात्‍कार किया। पीड़‍िता की मौत के बाद आरिफ ने उनका शव कंबल में लपेट कर लॉरी के केबिन में रख दिया। पुलिस के मुताबिक लॉरी करीब 10 बजकर आठ मिनट पर टोल गेट से निकली थी। 10:33 मिनट पर शादनगर की तरफ बढ़ी थी। रात करीब एक बजे आरोपी एसआर पेट्रोल पंप पर रुके थे। पेट्रोल पंप पर जो लोग थे उन्‍हें उन पर शक हो गया था। इसकी वजह से उन्‍हें पेट्रोल देने से इनकार कर दिया गया।

पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग बने गवाह

इसके बाद उन्‍होंने कोथूर के करीब इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से फ्यूल खरीदा। साथ ही एक बोतल में पेट्रोल भी भरवाया। इसके बाद आरोपी यू-टर्न लेकर अंडरपास के करीब आए लॉरी को पार्क करने के बाद उन्‍होंने रात दो और ढाई बजे के आसपास अंडरपास के नीचे शव को जला दिया। इसके बाद ये सभी यहां से निकल गए और कोथूर के करीब स्‍कूटी को ठिकाने लगाया और फिर आरामघर जंक्‍शन गए। यहां से चारों अलग-अलग हो गए। आरीफ ने लॉरी का सामान डिलीवर किया। टोल गेट से मिली सीसीटीवी फुटेज, पेट्रोल पंप और जो रास्‍ता लिया गया वह इस केस में सबसे अहम सुराग माना गया।
हैदराबाद एनकाउंटर: आरोपियों के एनकाउंटर के बाद बोले पीड़‍िता के पिता, अब मिली बेटी की आत्‍मा को शांति हैदराबाद एनकाउंटर: आरोपियों के एनकाउंटर के बाद बोले पीड़‍िता के पिता, अब मिली बेटी की आत्‍मा को शांति Reviewed by Hindi khabar on December 05, 2019 Rating: 5
Loading...
Powered by Blogger.