ज्यादातर व्यक्ति पेशाब को रोकने में सक्षम होते हैं, जब तक कि शौचालय जाना सुविधाजनक न हो। लेकिन पेशाब रोकने से नियंत्रण खो देना और बार बार पेशाब जाना एक चिंता का विषय हो सकता है। एक स्वास्थ्य व्यक्ति 24 घंटे की अवधि में औसतन छह से आठ बार पेशाब जाता है। लेकिन 8 से अधिक बार पेशाब लगना, आंतरिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। बार बार पेशाब की समस्या महिलाओं को अधिक परेशान करती है, जो किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। आज के इस लेख के माध्यम से आप जानेगें कि महिलाओं में बार बार पेशाब आने के कारण क्या है, इसके लक्षण, जाँच, इलाज और बचाव के साथ साथ और भी बहुत कुछ के बारे में।
बार-बार पेशाब जाना या सामान्य रूप से अधिक बार पेशाब करने की समस्या किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है, लेकिन यह समस्या महिलाओं में आम है। इस स्थिति में पेशाब की तीव्र इच्छा होती है और सम्बंधित महिला मूत्राशय पर नियंत्रण खो सकती है। इस स्थिति से पीड़ित महिला मूत्राशय (bladder) के बेहद भरे होने के कारण असहज महसूस कर सकती है।
बार-बार पेशाब आने की समस्या को एक अतिसक्रिय मूत्राशय (overactive bladder) के रूप में भी जाना जाता है। मूत्र प्रणाली के विशेषज्ञ या डॉक्टर को यूरोलॉजिस्ट (Urologists) कहा जाता हैं, जिनके अनुसार 24 घंटों में 8 से अधिक बार पेशाब जाने की स्थिति Frequent Urination है। बार-बार पेशाब आने की स्थिति का इलाज इसके अंतर्निहित कारणों पर निर्भर करता है।
महिलाओं को बार बार पेशाब आने के कारण, लक्षण, जांच, इलाज और उपाय
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:
