दोस्तों महाभारत में धृतराष्ट्र के मंत्री विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वह नीतियां ना कि सिर्फ उस समय उपयोगी थे, बल्कि आज भी बहुत ज्यादा महत्व रखती है। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए तो मनुष्य सुख और समृद्धि के साथ अपना जीवन बिताता है। विदुर के अनुसार जिन लोगों के पास यह पांच चीजें होती है। वह बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं।
Third party image reference
1) जिसके पास अपनी आय के साधन हो
हर मनुष्य को अपना जीवन यापन करने के लिए काम करना पड़ता है। जिस मनुष्य के पास अपनी आय के पर्याप्त साधन होते हैं। वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। धन के अभाव में कुछ भी कर पाना असंभव होता है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने को भी मजबूर हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में कई बार वह अपने लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। जिस मनुष्य के पास अपने आय के साधन होते हैं उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए।
Third party image reference
2) सदैव निरोग
जो व्यक्ति हमेशा बीमारियों से बचा रहता है। वह बहुत ज्यादा भाग्यशाली होता है रोग मनुष्य के शरीर को कमजोर बना देते हैं। बार बार बीमार पड़ने वाला व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक दोनों ही शक्तियां नष्ट हो जाती है। साथ ही साथ बार-बार बीमार होने पर धन का भी नुकसान होता है। इसके वजह से मनुष्य को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जो मनुष्य हमेशा निरोगी रहता है वह भाग्यशाली होता है।
Third party image reference
3) जिसकी पत्नी अच्छे आचरण वाली हो
स्त्री को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। घर को स्वर्ग या नर्क बनाना स्त्री के हाथों में होता है। जिसकी पत्नी अनुकूल यानी अच्छे व्यवहार और आचरण वाली होती है। वह मनुष्य हमेशा खुश रहता है, ऐसी स्त्री हमेशा घर में प्रेम का वातावरण बना कर रखती है। और ऐसा घर हमेशा धनधान्य से भरा रहता है।
Third party image reference
4) जिसकी पत्नी मीठा बोलने वाली हो
जिस व्यक्ति के पत्नी मीठा बोलने वाली होती है। वह मनुष्य सुखी होता है कहा जाता है कि वाणी में मां सरस्वती का निवास होता है। जो स्त्री मीठा बोलने वाली होती है मां सरस्वती उस पर हमेशा प्रसन्न होती है। बुरे और कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसके भाषा के तरह ही बुरा हो जाता है। और ऐसी स्त्री के वजह से घर में अशांति का वातावरण बना रहता है।
Third party image reference
5) जिसकी संतान आज्ञाकारी होती है
जिसकी संतान आज्ञाकारी होता है वह मनुष्य भाग्यशाली होता है। पुराणों में ऐसे कई उदाहरण मौजूद है। जिसके आधार पर यह बात कही गई है, अच्छा पुत्र अपने साथ-साथ अपने पूरे कुल का नाम रोशन करता है। और बुरा पुत्र अपने कुल का नाश करता है। जिस भी मनुष्य का पुत्र अपने पिता का आज्ञा का पालन करता हो, वह निश्चित ही भाग्यशाली होता है।
केवल भाग्यशाली लोगों के पास होती है ये 5 चीजें, आपके पास है या नहीं
Reviewed by Hindi khabar
on
December 03, 2019
Rating:





